Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

मध्य पूर्व मामलों पर चीन सरकार के विशेष दूत ने मध्य पूर्व की स्थिति पर चीन का रुख स्पष्ट किया

March 24, 2026

मध्य पूर्व मामलों पर चीन सरकार के विशेष दूत ने मध्य पूर्व की स्थिति पर चीन का रुख स्पष्ट किया

चीन सार्वजनिक कूटनीति संघ ने 23 मार्च की दोपहर पेइचिंग में एक विशेष सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें मध्य पूर्व मामलों पर चीन सरकार के विशेष दूत जाई च्युन को मध्य पूर्व की स्थिति पर चीनी और विदेशी मीडिया को जानकारी देने के लिए आमंत्रित किया गया था। जाई च्युन ने कहा कि मध्य पूर्व में वर्तमान स्थिति बेहद तनावपूर्ण है, और बढ़ता संघर्ष आसपास के क्षेत्रों में भी फैल रहा है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी ध्यान आकर्षित हो रहा है। वर्तमान स्थिति पर चीन का रुख बिल्कुल स्पष्ट हैजिस का केंद्र युद्धविराम और संवाद एवं बातचीत शुरू करने का आह्वान करना है।

जाई च्युन ने कहा कि मध्य पूर्व की इस यात्रा के दौरान, उन्होंने क्षेत्र के देशों के समक्ष चीन का रुख और स्पष्ट किया। सबसे पहले, यह एक ऐसा युद्ध है जो कभी नहीं होना चाहिए था। मध्य पूर्व के लोगों में शांति और स्थिरता की व्यापक उम्मीद और ईरान तथा अमेरिका के बीच चल रही वार्ताओं के नए दौर के बीच, अमेरिका और इज़राइल ने अचानक युद्ध को भड़का दिया, जिससे राजनयिक प्रयास विफल हुए।

दूसरा, इस संकट के सही और गलत पहलू स्पष्ट है। अमेरिका और इज़राइल ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अनुमति के बिना ईरान पर हमला किया, जो संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के उद्देश्यों और सिद्धांतों का घोर उल्लंघन है। चीन इसका कड़ा विरोध और निंदा करता है।

तीसरा, संघर्ष के प्रसार और बढ़ने को दृढ़तापूर्वक रोकना होगा। वर्तमान संघर्ष मध्य पूर्व की सुरक्षा और स्थिरता को गंभीर रूप से खतरे में डालता है, वैश्विक अर्थव्यवस्था, ऊर्जा और समुद्री मार्गों को प्रभावित करता है, और सभी देशों के कल्याण के लिए खतरा है। चौथा, युद्धविराम अत्यंत महत्वपूर्ण है और पांचवां, संवाद और बातचीत ही मूल समाधान हैं।

जाई च्युन ने कहा कि जिन देशों का दौरा किया गया, उन्होंने वर्तमान क्षेत्रीय स्थिति पर चीन के निष्पक्ष रुख और संघर्ष शुरू होने के बाद से उसके निरंतर राजनयिक मध्यस्थता प्रयासों की बहुत सराहना की और तनाव कम करने में चीन की बड़ी भूमिका की उम्मीद जताई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें