Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी पुरुष बैडमिंटन टीम ने एशियाई चैंपियनशिप जीती

February 19, 2024

चीनी पुरुष बैडमिंटन टीम ने एशियाई चैंपियनशिप जीती


खिताबी भिड़ंत में चीनी पुरुष एकल खिलाड़ी वोंग होंगयांग और लेय ल्यानशी ने अलग-अलग तौर पर मलेशियाई खिलाड़ी ल्यांग चुनहाओ और यो यांग को 2-0 से पराजित किया । चीनी जोड़ी श्ये हाउनान और त्संग वेइहान ने बड़ी मशक्कत कर 21-16,16-21,23-21 से मलेशियाई जोड़ी को हरा दिया ।


महिला टीमों के फाइनल में भारतीय टीम ने एक रोमांचक मैच में थाईलैंड को 3-2 से हराकर खिताब जीता। इस मैच में भारतीय एकल खिलाड़ी सिंधु और त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने पहले भारत को 2-0 की बढ़त दिलायी ।इस के बाद थाईलैंड की खिलाड़ियों ने लगातार दो मैच जीत कर 2-2 की बराबरी की ।अंतिम मैच में भारतीय खिलाड़ी अनमोल ख़रब ने 21-14,21-9 से अपनी प्रतिद्वंद्वी को पराजित कर निर्णायक अंक प्राप्त किया ।

(साभार—-चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें