
चीनी जोड़ी श्ये हाउनान और त्संग वेइहान ने बड़ी मशक्कत कर 21-16,16-21,23-21 से मलेशियाई जोड़ी को हरा दिया। महिला टीमों के फाइनल में भारतीय टीम ने एक रोमांचक मैच में थाईलैंड को 3-2 से हराकर खिताब जीता। इस मैच में भारतीय एकल खिलाड़ी सिंधु और त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने पहले भारत को 2-0 की बढ़त दिलायी।
इस के बाद थाईलैंड की खिलाड़ियों ने लगातार दो मैच जीत कर 2-2 की बराबरी की ।अंतिम मैच में भारतीय खिलाड़ी अनमोल ख़रब ने 21-14,21-9 से अपनी प्रतिद्वंद्वी को पराजित कर निर्णायक अंक प्राप्त किया।
(साभार—-चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)