Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी कृषि एवं ग्रामीण मामलों के मंत्री हान जून उरुग्वे के नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए

March 3, 2025

चीनी कृषि एवं ग्रामीण मामलों के मंत्री हान जून उरुग्वे के नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए

President Xi Jinping : उरुग्वे की सरकार के निमंत्रण पर, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के विशेष दूत और चीनी कृषि और ग्रामीण मामलों के मंत्री हान जून ने 1 मार्च को उरुग्वे की राजधानी मोंटेवीडियो में उरुग्वे के नए राष्ट्रपति यामांडु ओरसी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। इसके साथ ही 2 मार्च को राष्ट्रपति ओरसी ने अपने राष्ट्रपति भवन में हान जून से मुलाकात की।
हान जून ने ओरसी को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। हान जून ने कहा कि राजनयिक संबंध स्थापना के बाद से पिछले 37 वर्षों में चीन-उरुग्वे संबंधों का स्वस्थ और स्थिर विकास जारी रहा है। दोनों विभिन्न राजनीतिक प्रणालियों और आर्थिक आकारों वाले देशों के बीच आपसी सम्मान, सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व और व्यापक-जीत सहयोग का एक मॉडल बन गए हैं।

चीन चीन-उरुग्वे संबंधों के विकास को बड़ा महत्व देता है और उरुग्वे के साथ मिलकर चीन-उरुग्वे संबंधों को नये स्तर पर ले जाने, दोनों देशों की जनता को अधिक लाभ पहुंचाने, लैटिन अमेरिका यहां तक कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में अधिक स्थिरता लाने और मानव जाति के साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण को बढ़ावा देने को तैयार है।
ओरसी ने हान जून से चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग को अपना अभिवादन और शुभकामनाएं देने को कहा, तथा अपने शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए विशेष दूत भेजने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। ओरसी के अनुसार पीढ़ी दर पीढ़ी उरुग्वे सरकारों ने चीन के साथ संबंधों के विकास को बहुत महत्व दिया है और समाज के सभी क्षेत्रों में इस पर उच्च स्तर की आम सहमति है। नई उरुग्वे सरकार चीन के साथ मिलकर दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को लगातार गहरा करने, विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग को लगातार मजबूत करने, बहुपक्षवाद और मुक्त व्यापार की संयुक्त रूप से रक्षा करने और वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए मिलकर काम करने को तैयार है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें