Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

नेक्सपेरिया सेमीकंडक्टर मुद्दे पर चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी

December 23, 2025

नेक्सपेरिया सेमीकंडक्टर मुद्दे पर चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी

चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने 22 दिसंबर को नेक्सपेरिया से संबंधित प्रश्नों पर मीडिया को जवाब दिया। प्रवक्ता ने कहा कि वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग श्रृंखला और आपूर्ति श्रृंखला के प्रति उत्तरदायित्वपूर्ण रवैया अपनाते हुए, चीन सरकार ने नागरिक उपयोग के लिए उपयुक्त चिप्स को निर्यात नियंत्रण से छूट देने जैसी ठोस नीतिगत पहल की है। इन कदमों ने वैश्विक स्तर पर सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला को स्थिर और सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ तैयार की हैं। साथ ही, चीन ने संबंधित कंपनियों से आग्रह किया है कि वे आपसी विवादों को बातचीत और समन्वय के माध्यम से जल्द से जल्द हल करें।

हालिया मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि नेक्सपेरिया के तोंगक्वान संयंत्र में वेफ़र का भंडार वर्तमान में निम्न स्तर पर पहुँच गया है, जिससे चीन और अन्य देशों के ऑटोमोबाइल निर्माताओं के लिए चिप्स की कमी की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

पत्रकार के इस संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में प्रवक्ता ने बताया कि पिछले सप्ताह विंगटेक टेक्नोलॉजी और नेक्सपेरिया नीदरलैंड्स के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता का पहला दौर संपन्न हुआ। बैठक में दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी चिंताओं पर खुलकर चर्चा की और संचार जारी रखने पर सहमति व्यक्त की। चीन ने इस अवसर पर संबंधित कंपनियों से औद्योगिक नियंत्रण, आपूर्ति श्रृंखला की बहाली और सहयोग से जुड़े मुद्दों पर समुचित संवाद बनाए रखने का आह्वान किया, ताकि वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग श्रृंखला और आपूर्ति श्रृंखला की स्थिरता और पुनर्स्थापना को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें