Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका द्वारा “अमेरिका फर्स्ट” निवेश नीति ज्ञापन जारी किये जाने पर चीनी वाणिज्य मंत्रालय की प्रतिक्रिया 

February 23, 2025

अमेरिका द्वारा “अमेरिका फर्स्ट” निवेश नीति ज्ञापन जारी किये जाने पर चीनी वाणिज्य मंत्रालय की प्रतिक्रिया 

22 फरवरी को चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने अमेरिका द्वारा “अमेरिका फर्स्ट” निवेश नीति ज्ञापन जारी करने के सम्बंध में संवाददाताओं के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी दृष्टिकोण राष्ट्रीय सुरक्षा की अवधारणा को सामान्यीकृत करता है और भेदभावपूर्ण है। यह एक विशिष्ट गैर-बाजार प्रथा है जो दोनों देशों के उद्यमों के बीच सामान्य आर्थिक और व्यापार सहयोग को गंभीर रूप से प्रभावित करती है। 

 चीनी प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका में चीनी निवेश के सम्बंध में, अमेरिका द्वारा चीनी निवेश की सख्त सुरक्षा समीक्षा से अमेरिका में निवेश करने में चीनी कंपनियों का विश्वास गंभीर रूप से कम हो जाएगा। हम आशा करते हैं कि अमेरिका चीनी कंपनियों को अमेरिका में निवेश करने के लिए निष्पक्ष, पारदर्शी, स्थिर और पूर्वानुमानित कारोबारी माहौल प्रदान करेगा। अमेरिका चीन में अमेरिकी निवेश पर और अधिक प्रतिबंधात्मक कदम उठाएगा, जो बहुत अनुचित है। जब प्रासंगिक उपाय लागू हो जाएंगे, तो वे दोनों देशों के बीच निवेश आदान-प्रदान को और विकृत कर देंगे तथा इससे अमेरिका को कोई लाभ नहीं होगा। कई अमेरिकी व्यापार संघों और कंपनियों ने सुझाव दिया है कि चीन पर अमेरिकी निवेश प्रतिबंधों के कारण अमेरिकी कंपनियां चीनी बाजार को अन्य प्रतिस्पर्धियों के लिए छोड़ देंगी।

  चीनी प्रवक्ता ने कहा कि चीन ने अमेरिका से अंतर्राष्ट्रीय निवेश और व्यापार नियमों का पालन करने तथा बाजार अर्थव्यवस्था के कानूनों का सम्मान करने का आग्रह किया। चीन अमेरिका की कार्यवाहियों पर बारीकी से नज़र रखेगा और अपने वैध अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें: RCB vs LSG, IPL 2026: बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, लखनऊ की पहले बल्लेबाजी (देखें प्लेइंग 11)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें