Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

टिकटॉक सवाल पर चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता का जवाब 

September 21, 2025

टिकटॉक सवाल पर चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता का जवाब 

चीनी वाणिज्य मंत्रालय की प्रवक्ता ने 20 सितंबर को टिकटॉक सवाल पर संवाददाता के सवाल के जवाब में उम्मीद जतायी कि अमेरिका चीन के साथ आगे बढ़कर सम्बंधित वादे का पालन करते हुए टिकटॉक समेत चीनी उद्यमों का अमेरिका में निरंतर संचालन के लिए खुला,न्यायोजित ,निष्पक्ष और गैर भेद वाणिज्यिक वातावरण तैयार करेगा और चीन-अमेरिका सम्बंध के स्थिर, स्वस्थ व सतत् विकास को बढ़ाएगा।

प्रवक्ता ने बताया कि 14 और 15 सितंबर को चीन और अमेरिका ने मैड्रिड वार्ता में सहयोगी तरीके से टिकटॉक सम्बंधित सवाल के उचित निपटारे, निवेश बाधाएं कम करने और व्यापार बढ़ाने पर बुनियादी ढांचे की समानता संपन्न की। 19 सितंबर की रात दोनें देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने फोन पर बात कर वर्तमान चीन-अमेरिका सम्बंध तथा समान चिंता वाले सवालों पर ईमानदार व गहन रूप से रायों का आदान-प्रदान किया और अगले चरण में द्विपक्षीय सम्बंधों के स्थिर विकास के लिए रणनीतिक मार्गदर्शन प्रदान किया।

प्रवक्ता ने कहा कि टिकटॉक सवाल पर चीन का स्पष्ट पक्ष है। चीन सरकार सम्बंधित उद्यम की इच्छा का सम्मान करती है और यह देखना चाहती है कि सम्बंधित उद्यम बाजारी नियम के आधार पर वाणिज्यिक वार्ता कर चीनी कानून व नियम से मेल खाने और हितों के संतुलन वाली समाधान योजना संपन्न करेगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें