Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने अमेरिका द्वारा निर्यात नियंत्रण संबद्ध नियम को निलंबित किए जाने पर व्यक्त की प्रतिक्रिया

November 12, 2025

चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने अमेरिका द्वारा निर्यात नियंत्रण संबद्ध नियम को निलंबित किए जाने पर व्यक्त की प्रतिक्रिया

China News : अमेरिका ने 10 नवंबर 2025 से 9 नवंबर 2026 तक अपने निर्यात नियंत्रण संबद्ध नियम के कार्यान्वयन को निलंबित कर देने की घोषणा की। इस संबंध में चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने 11 नवंबर को पेइचिंग में संवाददाता के प्रश्नोत्तर में कहा कि यह चीन और अमेरिका के बीच कुआलालंपुर व्यापार परामर्श में हुई सहमति को लागू करने की दिशा में अमेरिका द्वारा उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। दोनों पक्ष एक साल के निलंबन के बाद व्यवस्थाओं पर चर्चा जारी रखेंगे।

प्रवक्ता के अनुसार, इस अवधि में अमेरिकी निर्यात नियंत्रण “इकाई सूची” और अन्य प्रतिबंध सूचियों में सूचीबद्ध उद्यमों में 50% से अधिक शेयर वाली संबद्ध कंपनियों पर संबद्ध नियम के तहत समतुल्य निर्यात नियंत्रण प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा।

प्रवक्ता ने कहा कि चीन अमेरिका के साथ मिलकर आपसी सम्मान और समान परामर्श के सिद्धांतों को कायम रखते हुए, संवाद और आदान-प्रदान को मजबूत करना चाहता है, मतभेदों को अच्छी तरह से प्रबंधित और नियंत्रित करना चाहता है, ताकि दोनों देशों के उद्यमों के बीच पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को बढ़ावा दिया जा सके, वैश्विक औद्योगिक व आपूर्ति श्रृंखलाओं की सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनायी जा सकें।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें