Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिकी पारस्परिक टैरिफ की घोषणा पर चीनी वाणिज्य मंत्रालय की प्रतिक्रिया

April 3, 2025

अमेरिकी पारस्परिक टैरिफ की घोषणा पर चीनी वाणिज्य मंत्रालय की प्रतिक्रिया

चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने 3 अप्रैल को बताया कि चीनी पक्ष ने इस पर ध्यान दिया है कि अमेरिका ने सभी व्यापार साथियों पर कथित पारस्परिक टैरिफ लगाने की घोषणा की है। चीन इसका डटकर विरोध करता है और जवाबी कार्रवाई कर अपने हितों की सुरक्षा करेगा।

प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका का दावा है कि उसे अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में नुकसान हुआ है, इसलिए कथित समानता के बहाने से सभी व्यापार साथियों पर पारस्परिक टैरिफ लगाया जाएगा। इस कदम ने कई वर्षों में बहुपक्षीय व्यापार वार्ता में संपन्न हितों के संतुलन के परिणाम की उपेक्षा की और लंबे समय से अमेरिका द्वारा अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में भारी लाभ प्राप्त करने के तथ्यों की उपेक्षा भी की। अमेरिका ने जो अपने एकतरफा मूल्यांकन के आधार पर रेसिप्रोकल टैरिफ का निष्कर्ष निकाला, वह अंतर्राष्ट्रीय व्यापार नियमों के अनुरूप नहीं है और सम्बंधित पक्षों के युक्तियुक्त और कानूनी हितों पर गंभीर नुकसान पहुंचाता है और एकतरफा प्रभुत्ववादी कार्रवाई है।

प्रवक्ता ने कहा कि इतिहास ने साबित किया है कि टैरिफ वृद्धि से अमेरिका के सवाल का समाधान नहीं होगा और अमेरिका के अपने हितों तथा वैश्विक आर्थिक विकास तथा उत्पादन व सप्लाई चेन की स्थिरता पर नुकसान पहुंचता है। व्यापार युद्ध में विजेयक नहीं है और संरक्षणवाद का कोई रास्ता नहीं है। चीन अमेरिका से यथाशीघ्र ही एकतरफा टैरिफ कार्रवाई रद करने और व्यापार साझेदारों के साथ समानतापूर्ण वार्ता से मतभेद सुलझाने का अनुरोध करता है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- अब बिहार से दिल्ली जाएंगे नीतीश कुमार, कल लेगें राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें