Site icon Dainik Savera Times

2026 में अधिक सक्रिय राजकोषीय नीति का कार्यान्वयन जारी रहेगा: चीनी वित्त मंत्रालय

Chinese Ministry of Finance

Chinese Ministry of Finance

इंटरनेशनल डेस्क : चीनी वित्त मंत्रालय ने “2025 में चीन की राजकोषीय नीति के कार्यान्वयन पर रिपोर्ट” जारी की है, जिसमें बताया गया है कि वर्ष 2025 में चीन की अर्थव्यवस्था ने समग्र रूप से स्थिर और सुचारू प्रगति बनाए रखी तथा राजकोषीय संचालन व्यवस्थित और संतुलित रहा। विभिन्न स्तरों पर राजकोषीय विभागों ने संसाधनों के समन्वित और प्रभावी उपयोग को सुदृढ़ किया, व्यय के आवश्यक स्तर को बनाए रखा और प्रमुख क्षेत्रों के लिए पर्याप्त वित्तीय सहायता सुनिश्चित की।

रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2026 पंद्रहवीं पंचवर्षीय योजना का पहला वर्ष होगा, जिसे ध्यान में रखते हुए वित्त मंत्रालय अधिक सक्रिय राजकोषीय नीति को लागू करना जारी रखेगा। इस नीति के तहत उसकी सटीकता और प्रभावशीलता को और बेहतर बनाने पर बल दिया जाएगा, ताकि आर्थिक संरचना को अनुकूलित किया जा सके, विकास की गति को तेज़ किया जा सके और आम जनता की आजीविका को ठोस लाभ मिल सके। इसके साथ ही रोजगार, उद्यमों और बाज़ारों को स्थिर बनाए रखने, वित्तीय प्रबंधन को सुदृढ़ करने, संभावित जोखिमों की रोकथाम तथा कार्यकुशलता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सरकार अर्थव्यवस्था में गुणात्मक सुधार के साथ-साथ उचित मात्रात्मक वृद्धि को प्रोत्साहित करेगी और सामाजिक सद्भाव तथा स्थिरता बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी। इन प्रयासों का उद्देश्य पंद्रहवीं पंचवर्षीय योजना की सशक्त और संतुलित शुरुआत सुनिश्चित करना है।

इसके अलावा, रिपोर्ट में पुनः दोहराया गया है कि वर्ष 2026 में भी अधिक सक्रिय राजकोषीय नीति को निरंतर जारी रखा जाएगा, जिससे आर्थिक स्थिरता और दीर्घकालिक विकास को मजबूती मिल सके।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version