Site icon Dainik Savera Times

चीनी राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय की जापान को सलाह “अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मत मारो”

China 3

China 3

8 जनवरी को सुबह चीनी राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने हाल ही में सैन्य मामलों से सम्बंधित जानकारी जारी की।

त्यायु द्वीप व इससे संबद्ध द्वीप के बारे में पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए प्रवक्ता ने कहा कि त्यायु द्वीप व इससे संबद्ध द्वीप चीन की निहित प्रादेशिक भूमि है। सम्बंधित जलक्षेत्र में चीन तटरक्षक बल की गश्त और कानून प्रवर्तन कार्रवाई, समुद्र की सुरक्षा और सीमाओं की रक्षा करना, वैध और उचित है, और इससे चीनी प्रादेशिक भूमि पर कब्जा करने की लालसा रखने वालों को कोई अवसर नहीं मिलेगा।

सम्बंधित पक्षों को चिंतित होने की कोई आवश्यकता नहीं है। हम जापान से आग्रह करते हैं कि वह अपने शब्दों और कार्यों में सावधानी बरते और ऐसी किसी भी कार्रवाई से बचे जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है, अंततः वह अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार लेगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version