Site icon Dainik Savera Times

चीनी यातायात मंत्रालय ने यात्री सेवा की पूरी बहाली करने का दिया निर्देश

चीनी यातायात मंत्रालय ने हाल में अधिसूचना जारी कर लक्षित रूप से कोविड महामारी की रोकथाम करने के साथ सड़क पर यात्री सेवा की पूरी बहाली करने की मांग की, ताकि जनता की यात्रा करने की जरूरत बेहतर ढंग से पूरी की जाए । इस अधिसूचना का नाम है कि सड़कों पर यात्री सेवा की बहाली को गति देकर जनता की सुरक्षित ,स्वस्थ व सुगम यात्रा को सुनिश्चित करने के संबंधित मामले ।

इस अधिसूचना में इन नियमों का सख्ती से पालन करने पर जोर लगाया गया कि यात्रियों के कोविड टेस्ट परिणाम व स्वास्थ्य कोड की जांच नहीं की जाएगी और आगमन पर संबंधित जांच नहीं की जाएगी और व्यक्तिगत सूचनाओं का पंजीकरण नहीं किया जाएगा । इस अधिसूचना में बस स्टेशन और यात्री बस को कीटाणु मुक्त करने और कर्मचारियों की सुरक्षा और टीकाकरण और यात्रियों के मॉस्क पहनने पर भी बल दिया गया है।(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)  

Exit mobile version