Site icon Dainik Savera Times

“तिब्बती अगरबत्ती” के लिए चीनी राष्ट्रीय मानक को मंजूरी दी गई

चीन के तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के ल्हासा बाजार पर्यवेक्षण ब्यूरो से पता चला कि बाजार विनियमन के लिए राज्य प्रशासन और राष्ट्रीय मानकीकरण प्रशासन समिति के “तिब्बती अगरबत्ती” राष्ट्रीय मानक को आधिकारिक तौर पर मंजूरी दे दी गई है और जारी किया गया है, और इसे आधिकारिक तौर पर 1 मार्च, 2024 को लागू किया जाएगा।

साल 2008 में, तिब्बती अगरबत्ती बनाने की तकनीक को राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की दूसरी खेप में शामिल किया गया था। अधूरे आँकड़ों के अनुसार, वर्तमान में ल्हासा शहर में तिब्बती अगरबत्ती उद्योग में 10 हजार से अधिक व्यावसायिक संस्थाएँ लगी हुई हैं, जो लोगों के लिए 25 हजार से अधिक नौकरियाँ प्रदान करती हैं। वे मुख्य रूप से उत्पादन, प्रसंस्करण और थोक व खुदरा बिक्री में संलग्न हैं। इससे ल्हासा शहर के आर्थिक विकास को नई गति मिली है और लोगों की आय और संपत्ति में वृद्धि हुई है। 

इस बार जारी “तिब्बती अगरबत्ती ” के लिए राष्ट्रीय मानक विशिष्ट जातीय हस्तशिल्प के लिए तिब्बत का पहला राष्ट्रीय अनुशंसित मानक है। यह ल्हासा में तिब्बती धूप उद्योग की दृश्यता और प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाने में मदद करेगा, उच्च गुणवत्ता वाले विकास मानक प्रणाली का निर्माण करने और उच्च गुणवत्ता वाले आर्थिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न संस्थाओं की जीवन शक्ति को प्रभावी ढंग से उत्तेजित करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version