Site icon Dainik Savera Times

चीनी नौसेना ने पनडुब्बी जहाज़ से रणनीतिक मिसाइल का परीक्षात्मक लॉन्च किया 

चीनी नौसेना ने 6 जुलाई 12 बजकर 1 मिनट पर एक रणनीतिक नाभिकीय पनडुब्बी जहाज़ से प्रशांत महासागर में सफलता से डमी वारहेड ले जाने वाली एक रणनीतिक मिसाइल को लॉन्च किया, जो सटीकता से निर्धारित जल क्षेत्र में गिरा।

बताया गया है कि यह मिसाइल टेस्ट लॉन्च चीनी नौसेना के वार्षिक सैन्य अभ्यास का नियमित प्रबंधन है, जिसके बारे में सम्बंधित देशों को सूचित किया गया था। यह लॉन्च अंतरराष्ट्रीय कानून और अंतरराष्ट्रीय प्रचलित कार्रवाई के अनुरूप है, जो किसी देश और लक्ष्य के खिलाफ़ नहीं है।

साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version