Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

मॉस्को में लगातार तीसरे साल “चीनी नव वर्ष” महोत्सव का आयोजन

January 23, 2026

मॉस्को में लगातार तीसरे साल “चीनी नव वर्ष” महोत्सव का आयोजन

रूस की राजधानी मॉस्को में 16 फरवरी से 1 मार्च तक लगातार तीसरे साल में “मॉस्को में चीनी नव वर्ष” अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित होगा। रूसी विदेश मंत्रालय ने 22 जनवरी को इसकी घोषणा की।बताया जाता है कि मॉस्को की नगरपालिका इस कार्यक्रम का आयोजन करेगी। रूसी विदेश मंत्रालय और रूस स्थित चीनी दूतावास इसका समर्थन करेंगे।

कार्यक्रम का मुख्य स्थल रेड स्क्वायर के उत्तर में स्थित मानेझनाया चौक और क्रांति चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित होगा। वर्ष 2025 में आयोजित “मॉस्को में चीनी नव वर्ष” अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव के दौरान करीब दो हफ्तों में हजार से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसने 15 लाख लोगों को आकर्षित किया। वहीं, इसके जवाब में चीन की राजधानी पेइचिंग में 19 से 22 फरवरी तक “पेइचिंग में मॉस्को मास्लेनित्सा” कार्यक्रम का आयोजन होगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें