Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

U23 पुरुष फुटबाल एशिया कप के अगले चरण में दाखिल हुई चीनी ओलंपिक टीम

September 13, 2023

U23 पुरुष फुटबाल एशिया कप के अगले चरण में दाखिल हुई चीनी ओलंपिक टीम

 

मंगलवार को U23 पुरुष फुटबाल एशिया कप के क्वालीफाइंग मैच के जी ग्रुप का अंतिम दौर उत्तर पूर्वी चीन के ता ल्येन शहर में समाप्त हुआ । संयुक्त अरब अमीरात की फुटबाल टीम ने भारतीय टीम को 3-0 से हराकर गोल अंतर की बढ़त से ग्रुप में पहला स्थान प्राप्त किया ,जबकि चीनी टीम को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा ।

यूएई टीम ने मैच के शुरू से ही जबरदस्त हमला किया । उस ने 26वें और 33वें मिनट में दो गोल दागे । दूसरे हाफ में यूएई टीम ने 64वें मिनट में तीसरा गोल हासिल किया। अन्य ग्रुपों के अंतिम दौर के परिणाम निकलने के बाद चीनी ओलंपिक टीम 11 ग्रुपों में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीमों से शीर्ष चार में से एक बन गयी।

नियम के अनुसार चीनी टीम ने अगले साल कतर में आयोजित होने वाले U23 पुरुष फुटबाल एशिया कप के फाइनल दौर में प्रवेश किया है। ध्यान रहे 9 सितंबर को चीनी टीम ने ग्रुप मैच में 2-1 से भारतीय टीम को हराया था ।

(साभार—चाइना मीडिय ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें