Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी खिलाड़ी ने स्नूकर विश्व चैंपियनशिप जीती

May 6, 2025

चीनी खिलाड़ी ने स्नूकर विश्व चैंपियनशिप जीती

स्नूकर विश्व चैंपियनशिप के फाइनल्स में चौथे दौर की प्रतिस्पर्धा 6 मई को समाप्त हुई। चीनी खिलाड़ी चाओ शिनथोंग ने 18:12 से ब्रिटिश खिलाड़ी मार्क विलियम्स को हराकर चैंपियनशिप जीती। ऐसे में चाओ शिनथोंग चीन के पहले और एशिया के पहले स्नूकर विश्व चैंपियनशिप बने, जो स्नूकर के इतिहास में पहली बार है।

प्रतिस्पर्धा में चाओ शिनथोंग ने 17:8 से तीसरे चरण को समाप्त करने के लिए मैच प्वाइंट प्राप्त किया। चौथे चरण में विलियम्स ने एक ही शॉट में 101अंक, 96 अंक और 73 अंक हासिल किए और स्कोर को घटाकर 12:17 कर दिया। ब्रेक के बाद चाओ शिनथोंग ने एक ही शॉट में 87 अंक बनाए और अंततः 18:12 से चैंपियनशिप जीती। फाइनल के बाद साक्षात्कार में चाओ शिनथोंग ने सभी लोगों के समर्थन का आभार जताया।

बताया जाता है कि स्नूकर विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में 35 गेम 18 जीत प्रारूप अपनाया जाता है और चार चरणों में आयोजित किया जाता है। 4 मई को आयोजित पहले चरण की प्रतिस्पर्धा में चाओ शिनथोंग 7:1 से विलियम्स से आगे रहे। 5 मई को आयोजित दूसरे चरण की प्रतिस्पर्धा में वे 11:6 से आगे रहे। फिर तीसरे चरण की प्रतिस्पर्धा में चाओ शिनथोंग 17:8 से आगे रहे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- Smartphones Under 20K: Motorola से लेकर Realme तक! बस इतने में मिलेंगे ये धांसू स्मार्टफोन, देखें लिस्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें