Site icon Dainik Savera Times

चीनी खिलाड़ी वू यीपिंग बने ATP टूर सिंगल्स चैंपियन

स्थानीय समय के अनुसार 12 फरवरी को डलास में मेन्स प्रोफेशनल टेनिस एसोसिएशन (एटीपी) 250 टूर्नामेंट के पुरुष एकल फाइनल में, 23 वर्षीय चीनी खिलाड़ी वू यीपिंग कांटे के मुकाबले में अमेरिकी खिलाड़ी जॉन इस्नर को हराया। इसके साथ ही वह एटीपी टूर पर एकल चैंपियनशिप जीतने वाले पहले चीनी खिलाड़ी बने।

जीत हासिल करने के बाद, वू यीपिंग अपनी खुशी और उत्साह नहीं छिपा सके। उन्होंने कहा कि मैंने अपने देश और खुद के लिए इतिहास रचा है, और मुझे खुद पर गर्व है, विशेष रूप से अपने प्रशंसकों और टीम को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद। उन्होंने कहा, हमारे चीनी पुरुष टेनिस के लिए तत्पर रहें, और हम आपके लिए और अधिक रोमांचक प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे। इस जीत के साथ, वू यीपिंग की रैंकिंग में भी उछाल आया है, अब वह वर्ल्ड रैंकिंग में 58वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version