Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

2025 यूनिवर्सियाड में चीनी खिलाड़ी ओयांग यू और वांग वेइयिंग ने चीन के लिए दूसरा स्वर्ण पदक जीता

July 19, 2025

2025 यूनिवर्सियाड में चीनी खिलाड़ी ओयांग यू और वांग वेइयिंग ने चीन के लिए दूसरा स्वर्ण पदक जीता

जर्मनी के राइन-रूहर में आयोजित 2025 फ़िसु ग्रीष्मकालीन विश्व विश्वविद्यालय खेल (यूनिवर्सियाड) के दूसरे दिन, चीनी खिलाड़ी ओयांग यू और वांग वेइयिंग ने महिलाओं की डबल 3-मीटर स्प्रिंगबोर्ड डाइविंग की चैंपियनशिप जीती। उन्होंने 2025 यूनिवर्सियाड में चीनी प्रतिनिधिमंडल के लिए दूसरा स्वर्ण पदक जीता।

चीनी प्रतिनिधिमंडल का पहला स्वर्ण पदक भी डाइविंग में ही आया। स्थानीय समयानुसार 17 जुलाई को, चीनी खिलाड़ी ह येनवेई और लू वेई ने महिलाओं की डबल 10-मीटर प्लेटफ़ॉर्म डाइविंग प्रतियोगिता की चैंपियनशिप जीती।

स्थानीय समयानुसार 18 जुलाई को हुई प्रतियोगिता में, ओयांग यू और वांग वेइयिंग ने अपेक्षाकृत आसानी से जीत हासिल की। डाइविंग के पहले दौर के बाद यह जोड़ी जर्मन टीम के साथ बराबरी पर रही और फिर डाइविंग के पांचों दौर पूरे होने तक ओयांग यू और वांग वेइयिंग की जोड़ी ने कुल 294.90 अंक हासिल किए, जो दूसरे स्थान पर रहने वाली अमेरिकी टीम से लगभग 29 अंक आगे हैं। जर्मन टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।

अब तक, चीनी टीम ने डाइविंग प्रतियोगिताओं में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीते हैं। 2025 यूनिवर्सियाड की डाइविंग प्रतियोगिताएं 23 जुलाई तक चलेंगी। चीनी प्रतिनिधिमंडल के कुल 13 खिलाड़ी डाइविंग प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें :- वैश्विक दबाव के बीच बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी सपाट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें