Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी पीएम ने ग्रेट मेगोन नदी उप क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग शिखर बैठक में लिया भाग

November 7, 2024

चीनी पीएम ने ग्रेट मेगोन नदी उप क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग शिखर बैठक में लिया भाग

Chinese PM :  चीनी प्रधान मंत्री ली छ्यांग ने 7 नवंबर को दक्षिण पश्चिमी चीन के खुनमिंग शहर में ग्रेट मेगोन नदी उपक्षेत्रीय आर्थिक सहयोग शिखर बैठक में भाग लिया। कंबोडिया, लाओस, म्यांमार, थाईलैंड और वियतनाम के शासनाध्यक्ष और एशियाई विकास बैंक के महानिदेशक इसमें उपस्थित हुए।

ली छ्यांग ने इस क्षेत्र का सहयोग बढ़ाने के लिए चार सूत्रीय सुझाव पेश किये। पहला, खुलेपन व सहयोग पर कायम रहकर एक साथ अधिक उच्च स्तरीय और अधिक बड़े पैमाने वाला दोहरी दिशा में खुलापन बढ़ाया जाए ताकि अधिक कुशल और जीवंत सुपर बाजार निर्मित किया जाए। दूसरा, सृजन संचालन को उजागर कर नवाचार नीतियों के डॉक और सृजनात्मक तत्वों के कुशल प्रवाह को मजबूत किया जाए। तीसरा, संपर्क निर्माण गहराकर क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण को गति दी जाए। चौथा,संवाद घनिष्ठ बनाकर सही बहुपक्षवाद लागू किया जाए।

इस खिशर बैठक में शामिल हस्तियों ने कहा कि वे क्षेत्रीय देशों की विकास रणनीतियों के संपर्क को मजबूत कर खुलेपन व सहयोग बनाए रखते हुए सृजनात्मक विकास और व्यावहारिक सहयोग गहराने और क्षेत्रीय देशों के साझे भविष्य वाले समुदाय को निरंतर आगे बढ़ाने के इच्छुक हैं। इस शिखर बैठक में संयुक्त घोषणा और वर्ष 2030 सृजनात्मक विकास रणनीति आदि दस्तावेज जारी किये गये।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप , पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें