Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी पीएम ने आर्थिक स्थिति पर विशेषज्ञों और उद्यमियों के साथ की बैठक

July 10, 2024

चीनी पीएम ने आर्थिक स्थिति पर विशेषज्ञों और उद्यमियों के साथ की बैठक

चीनी प्रधान मंत्री ली छ्यांग ने मंगलवार की दोपहर के बाद वर्तमान आर्थिक स्थिति पर विशेषज्ञों और उद्यमियों के साथ बैठक की और आर्थिक कार्य पर राय सुनी।

ली छ्यांग ने इस बैठक पर बताया कि इस साल में हमने गुणवत्ता विकास और समग्र आर्थिक समायोजन पर जोर लगाया और नयी गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों के विकास में तेजी लायी। वर्तमान में चीन का आर्थिक संचालन स्थिर है और ढांचागत उन्नयन चल रहा है। इसके साथ वर्तमान में आर्थिक वृद्धि पर कुप्रभाव डालने वाले तत्व पहले से अधिक जटिल हो गये हैं और आर्थिक कठिनाइयों को दूर करने पर अधिक बल दिया जाना चाहिए।

उन्होंने बल दिया कि आर्थिक बहाली का रूझान मजबूत करने के लिए हमें सृजन संचालित विकास पर कायम रहकर नया विकास ड्राइवर तैयार करना और वृद्धि का नया क्षेत्र खोजना चाहिए। हमें उद्यमों की मुख्य भूमिका निभाकर लक्षित रूप से अधिक समर्थक नीतियां प्रस्तुत करनी और कूंजीभूत तकनीकों के विकास में अधिक बड़ी प्रगति प्राप्त करनी चाहिए।

(साभार—-चाइना मीडिया ग्रुप  ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें