Site icon Dainik Savera Times

चीनी पीएम ने स्पेन के प्रधान मंत्री के साथ वार्ता की

Chinese PM holds talks with Spanish PM

Chinese PM holds talks with Spanish PM

Holds Talks With Spanish PM : चीनी प्रधान मंत्री ली छ्यांग ने 11 अप्रैल को पेइचिंग में यात्रा पर आये स्पेन के प्रधान मंत्री साचेज के साथ वार्ता की। ली छ्यांग ने कहा कि इधर कुछ साल चीन और स्पेन ने विभिन्न क्षेत्रों के सहयोग को आगे बढ़ाया, जिसने अपनी-अपनी आर्थिक वृद्धि का समर्थन किया। चीन स्पेन के साथ विकास रणनीति के जुड़ाव को और मजबूत करने, पारस्परिक व्यावसायिक अनुपूर्वकता का लाभ उठाने और व्यापार व निवेश में सहयोग की संभावनाएं निरंतर साकार करने को तैयार है ताकि अधिक ऊंचे स्तर वाला पारस्परिक लाभ व साझी जीत पूरी की जाए।

ली छ्यांग ने बल दिया कि अमेरिका का तथाकथित रेसिप्रोकल टैरिफ अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक व व्यापारिक व्यवस्था पर गंभीर नुकसान पहुंचाती है, जिससे विश्व अर्थव्यवस्था पर विशाल नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। चीन ने वर्तमान वर्ष की समग्र नीतियां बनाने के समय विभिन्न अनिश्चितताओं का ख्याल किया है और पर्याप्त नीतिगत उपकरण तैयार किये हैं। चीन में सतत् व स्वस्थ आर्थिक विकास बनाए रखने का विश्वास और क्षमता है। चीन स्पेन और यूरोपीय संघ के साथ मिलकर खुलेपन व सहयोग बढ़ाने और एकतरफावाद तथा संरक्षणवाद का विरोध करने को तैयार है।

सांचेज ने कहा कि वर्तमान वर्ष दोनों देशों की सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी की स्थापना की 20वीं वर्षगांठ है। स्पेन इस मौके पर चीन के साथ सहयोग मजबूत करने का उत्सुक है। अमेरिका की टैरिफ वृद्धि अन्यायपूर्ण और अनिष्पक्ष है, जिसने यूरोपीय संघ की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया है। यूरोपीय संघ एकता को मजबूत कर अपने हितों की सुरक्षा करेगा।
वार्ता के बाद दोनों प्रधान मंत्रियों की उपस्थिति में कई सहयोगी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किये गये।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version