Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी पीएम ने शीत्सांग का निरीक्षण किया

July 20, 2025

चीनी पीएम ने शीत्सांग का निरीक्षण किया

चीनी प्रधान मंत्री ली छ्यांग ने 18 से 19 जुलाई तक शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश का निरीक्षण किया। उन्होंने बल दिया कि शीत्सांग को पारिस्थितिकी संरक्षण को प्राथमिकता देकर उच्च गुणवत्ता से महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परियोजनाओं को लागू कर, स्थानीय स्थिति के अनुसार विशिष्ट व्यवसायों का विकास करते हुए, निरंतर आर्थिक व सामाजिक विकास और विभिन्न जातियों का कल्याण बढ़ाना चाहिए।

लिनची शहर में ली छ्यांग सबसे पहले सछ्वांग—शीत्सांग रेलवे के से चीला पहाड़ सुरंग के निकासी स्थल पर आये। उन्होंने सुरंग निर्माण की  स्थिति का जायज़ा लिया और निर्माणकर्ताओं के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि सछ्वांग—शीत्सांग रेलवे का निर्माण पूरा करना शीत्सांग के विकास और जनजीवन के सुधार के लिए बड़ा महत्व रखता है। गुणवत्ता और सुरक्षा को हमेशा पहले स्थान पर रखना चाहिए। बिजली और दूर संचार जैसे सहायक संस्थापनों के निर्माण को गति देकर लॉजिस्टिक्स सेवा सुनिश्चित करनी चाहिए। मिलिन पन बिजली घर के बाँध स्थल और निया वेटलैंड में ली छ्यांग ने निर्माण के साजो सामान देखे और सम्बंधित कार्य रिपोर्ट सुनी। उन्होंने बल दिया कि यालुजांगबो के निचले भाग के पन बिजली घरों की परियोजना विशाल है और उसके निर्माण का समय लंबा होगा और प्रभाव दूरगामी होगा, जो शताब्दी की परियोजना है। हमें सक्रियता से प्रगतिशील तकनीकों, सामानों व सामग्रियों का उपयोग करना चाहिए। इसके साथ हमें पारिस्थितिकी संरक्षण को खास महत्व देना चाहिए।

ल्हासा में ली छ्यांग ने छुशुइत्सेना राष्ट्रीय आधुनिक कृषि मॉडल क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने कहा कि विशिष्ट संसाधनों का लाभ उठाकर पठारीय कृषि और पशुपालन का विकास करना लोगों को धनी और शीत्सांग को समृद्ध बनाने का अहम माध्यम है।

ली छ्यांग ने शीत्सांग के आर्थिक व सामाजिक विकास में प्राप्त उपलब्धियों की पूरी प्रंशसा की और उम्मीद जतायी कि शीत्सांग के व्यापक अधिकार और लोग समाजवादी आधुनिक नये शीत्सांग के निर्माण में निरंतर नयी प्रगति प्राप्त करेंगे।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें