Site icon Dainik Savera Times

चीनी प्रधानमंत्री ने क्वांगतुंग का निरीक्षण दौरा किया

chinese-pm-paid-inspection-guangdong

chinese-pm-paid-inspection-guangdong

चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 3 से 5 जनवरी तक दक्षिण चीन के क्वांगतुंग प्रांत का दौरा किया। उन्होंने बल दिया कि नये साल में हमें उच्च गुणवत्ता विकास बढ़ाने से केंद्रित होकर सृजनात्मक विकास को मजबूत कर साहस से सुधार व खुलेपन में अग्रसर होकर 15वीं पंचवर्षीय योजना की अच्छी शुरुआत पूरी करनी चाहिए।

शनचन में ली छ्यांग ने शनचन-हांगकांग वैज्ञानिक व तकनीकी सृजन सहयोग क्षेत्र के नियोजन विकास के बारे में रिपोर्ट सुनी और सम्बंधित उद्यमों के अनुसंधान व विकास की प्रगति की जानकारी ली और बीवाईडी कंपनी के नवीन ऊर्जा वाहन का प्रदर्शन देखा। उन्होंने बल दिया कि वैज्ञानिक व तकनीकी सृजन भविष्य में जीत हासिल करने की कुंजी है। हमें सृजन में उद्यमों की मुख्य भूमिका को मज़बूत बनाना और नीति, पूंजी व प्रतिभा जैसे पहलुओं का समर्थन बढ़ाना चाहिए।

ली छयांग ने शनचन में कम ऊंचाई वाली अर्थव्यवस्था का पता लगाया और रोबोट उद्यमों के उत्पादों का प्रदर्शन देखा। उन्होंने कहा कि विज्ञान व तकनीक की शक्ति उसका उपयोग  है। हमें व्यावसायिक पर्यावरण का सुधार कर रोबोट तथा ड्रोन जैसे नयी तकनीकी उत्पदानों के इस्तेमाल का विस्तार करना चाहिए ताकि विभिन्न व्यवसायों को सशक्त बनाया जाए और आम परिवारों को लाभ मिले।

फोशान शहर के दौरे में ली छ्यांग ने कहा कि आर्थिक विकास और नागरिकों के जीवन की उन्नति से उपभोग की कई नयी मांग उभरी हैं। हमें अधिक नयी श्रेष्ठ वस्तुओं के अनुसंधान में तेजी लानी चाहिए। फोशान अंतर्राष्ट्रीय़ थलीय पोर्ट के निरीक्षण में ली छ्यांग ने उच्च स्तरीय खुलपेन के विस्तार पर जोर दिया।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version