Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी पीएम ने उपभोग के प्रोत्साहन पर लगाया जोर

February 21, 2025

चीनी पीएम ने उपभोग के प्रोत्साहन पर लगाया जोर

Chinese PM Stresses : चीनी राज्य परिषद ने 20 फरवरी को उपभोग संवर्धन और जन कल्याण को जोड़कर उपभोग के प्रोत्साहन से घरेलू मांग बढ़ाने पर 12वां अध्ययन सत्र आयोजित किया। चीनी प्रधान मंत्री ली छ्यांग ने इस सत्र में बल दिया कि हमें उपभोग बढ़ाने के लिए अधिक बड़े और लक्षित कदम उठाना और आर्थिक विकास में उपभोग की बुनियादी भूमिका निरंतर मजबूत करनी चाहिए।

शांगहाई वित्तीय और आर्थिक विश्वविद्यालय के अध्यक्ष ल्यू युएंछुन ने इस बैठक में उपभोग मुद्दे पर व्याख्यान किया। ली छ्यांग ने इस बैठक में कहा कि घरेलू चक्रीयता और घरेलू मांग की प्रमुखता बड़े देश की अर्थव्यवस्था का विशिष्ट लाभ है। उपभोग का प्रोत्साहन वर्तमान में घरेलू मांग के विस्तार और वृद्धि की स्थिरता का महत्वूर्ण उपाय है और मध्यम व दीर्घकालिक दृष्टि से विकास का तरीका बदलने का अहम कदम भी है। हमें उपभोग पर अधिक बल देना चाहिए।

ली छ्यांग ने कहा कि नागरिकों की मांग से केंद्रित होकर हमारे देश की अपार उपभोग संभावनाएं साकार की जानी चाहिए। हमें सेवा उपभोग जोरशोर से बढ़ाकर शिक्षा, चिकित्सा, संस्कृति, खेल, पर्यटन, बुजुर्गों की देखभाल,घर सेवा आदि क्षेत्रों में सप्लाई का स्तर उन्नत करना चाहिए। हमें वैज्ञानिक व तकनीकी उपभोग बढ़ाकर एआई तकनीक के प्रचार में तेजी लानी चाहिए।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप  ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें