Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी प्रधान मंत्री ने सिंगापुर की यात्रा शुरू की

October 25, 2025

चीनी प्रधान मंत्री ने सिंगापुर की यात्रा शुरू की

सिंगापुर के प्रधान मंत्री लॉरेंस वोंग के निमंत्रण पर चीनी प्रधान मंत्री ली छ्यांग सिंगापुर की औपचारिक यात्रा के लिए शनिवार की सुबह चार्टर विमान से पेइचिंग से रवाना हो गये। स्थानीय समयानुसार शनिवार की दोपहर के बाद ली छ्यांग सिंगापुर पुहंचे।

हवाई अड्डे पर ली छ्यांग ने कहा कि चीन और सिंगापुर के बीच राजनयिक सम्बंध की स्थापना के 35 वर्षों में दोनों देशों के सम्बंधों के विकास का अच्छा रुझान बना रहा है। दोनों पक्षों का परस्पर राजनीतिक विश्वास निरंतर गहरा रहा है, व्यावहारिक सहयोग में बड़ी उपलब्धियां हासिल हुई हैं और लोगों के बीच आदान-प्रदान व आवाजाही घनिष्ठ हो रही है, जो पारस्परिक सीख, पारस्परिक लाभ और समान जीत की मिसाल बन गयी है।

ली छ्यांग ने कहा कि चीन सिंगापुर के साथ विकास रणनीतिक के जुड़ाव को मजबूत कर पारस्परिक लाभ वाले सहयोग का पूरा विस्तार करने और आधुनिकीकरण के रास्ते पर साथ-साथ चलने को तैयार है ताकि सच्चे बहुपक्षवाद की सुरक्षा करने और क्षेत्र का समान विकास बढ़ाने के लिए अधिक बड़ा योगदान दिया जाए।

ये भी पढ़ें : 2026 में वैश्विक जीडीपी वृद्धि में भारत का 17% योगदान संभव: IMF

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें