Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी प्रधानमंत्री ने सीआईआईई उद्घाटन समारोह में मुख्य भाषण दिया

November 6, 2025

चीनी प्रधानमंत्री ने सीआईआईई उद्घाटन समारोह में मुख्य भाषण दिया

चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 5 नवंबर को शांगहाई में 8वें चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात मेले (सीआईआईई) और होंगछ्याओ अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच के उद्घाटन समारोह में भाग लेकर मुख्य भाषण दिया। ली छ्यांग ने कहा कि सीआईआईई विश्व अर्थव्यवस्था का चीनी अर्थव्यवस्था से जुड़ने का महत्वपूर्ण पुल है। इस साल सीआईआईई में भाग लेने वाले उद्यमों की संख्या एक नया ऐतिहासिक रिकार्ड है, जिसने चीन के विशाल बाजार की जीवंत शक्ति दर्शायी है।

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की चर्चा में ली छ्यांग ने तीन सूत्रीय विचार साझा किये। पहला, समानता और परस्पर लाभ पर कायम रहकर युक्तियुक्त समान हितों के आधार को मजबूत किया जाए; दूसरा, हमेशा नैतिकता पर कायम रहकर अंतर्राष्ट्रीय न्याय और निष्पक्षता की सुरक्षा की जाए; तीसरा, शासन सुधार बढ़ाकर अंतर्राष्ट्रीय और्थिक व व्यापारिक नियम व्यवस्था संपूर्ण बनायी जाए।

ली छ्यांग ने कहा कि चीन आर्थिक निर्माण से केंद्रित रहककर उच्च गुणवत्ता विकास बढ़ाएगा और उच्च स्तरीय खुलेपन का विस्तार कर विश्व में अधिक स्थिरता व सकारात्मक ऊर्जा डालेगा। 155 देशों व क्षेत्रों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के करीब 1500 हस्तियों ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया। 4 नवंबर की दोपहर के बाद ली छ्यांग ने वृहद बाजार शेयर कर चीन के प्रति निर्यात करो नामक श्रृंखलात्मक गतिविधियों की शुरुआती रस्म में भाग लिया।

(साभार— चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें