Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी प्रधान मंत्री ली छ्यांग ने अहम वस्तुओं के भंडारण हब के निर्माण में तेजी लाने पर बल दिया

May 28, 2026

चीनी प्रधान मंत्री ली छ्यांग ने अहम वस्तुओं के भंडारण हब के निर्माण में तेजी लाने पर बल दिया

इंटरनेशनल डेस्क: चीनी प्रधान मंत्री ली छ्यांग ने 25 से 27 मई तक पूर्वी चीन के चच्यांग प्रांत के चोशान शहर और निंगपो शहर का निरीक्षण किया। उन्होंने अहम वस्तुओं के भंडारण हब के निर्माण में तेज़ी लाकर विकास और सुरक्षा के समन्वित विकास के लिए विश्वसनीय गारंटी प्रदान करने पर बल दिया।

ली छ्यांग ने चोशान राष्ट्रीय तेल भंडार अड्डे, मुख्य कृषि उत्पादों के भंडारण व परिवहन अड्डे और निंगपो डाश्ये वाणिज्यिक तेल भंडारण परियोजना आकर तेल और अनाज आदि भंडारण कार्य की रिपोर्ट सुनी, भंडारण संस्थापनों को देखा और परियोजनाओं के निर्माण और संचालन की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण वस्तुओं और सामग्रियों के भंडारण को बखूबी अंजाम देना स्थिर आर्थिक और सामाजिक संचालन के लिए बड़ा महत्व रखता है। हमें कई किस्मों वाले भंडारण संस्थापनों का निर्माण बढ़ाकर भंडारण के आकार का विस्तार करना चाहिए। इसके साथ हमें भंडारण और प्रबंधन तकनीकों का सुधार कर सूचनाकरण और बुद्धिमता का स्तर उन्नत करना चाहिए।

चच्यांग अंतरराष्ट्रीय वस्तु कारोबार केंद्र के निरीक्षण के दौरान ली छ्यांग ने बल दिया कि हमें अहम वस्तुओं के समेकित सेवा मंच के निर्माण पर जोर लगाना चाहिए ताकि अहम वस्तुओं के दामों के निर्धारण तंत्र के अंतरराष्ट्रीय प्रभाव को मजबूती मिले।

चोशान बंदरगाह के दौरे में ली छ्यांग ने मानव रहित कंटेनरों की ढुलाई देखी। उन्होंने कहा कि चोशान बंदरगाह के कई लाभ हैं। हमें चोशान बंदरगाह को विश्व स्तरीय शक्तिशाली बंदरगाह के रूप में निर्मित करना चाहिए।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें