Site icon Dainik Savera Times

चीनी प्रधानमंत्री ने आर्थिक स्थिरता नीतियों के कार्यान्वयन पर जोर दिया

चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने देश की आर्थिक स्थिरता नीतियों के कार्यान्वयन की व्यवस्था करने के लिए 20 दिसंबर को राज्य परिषद की स्थायी बैठक बुलाई। उन्होंने उचित सीमा के भीतर आर्थिक संचालन को बनाए रखने, मुख्य वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने और लोगों के जीवन की गारंटी देने पर जोर दिया।

इस बैठक में कहा गया कि फिलहाल आर्थिक सुधार जारी है, लेकिन इसका आधार मजबूत नहीं है। हमें कोविड-19 महामारी की रोकथाम और आर्थिक और सामाजिक विकास में बेहतर समन्वय करना चाहिए। हमें विकास, रोजगार और महंगाई की स्थिरता पर विशेष बल देना चाहिए। इस बैठक में यह भी कहा गया कि बड़ी परियोजनाओं के निर्माण और उपकरणों के उन्नयन और सुधार दीर्घकाल तक और भविष्य में निवेश और खपत के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे। इस बैठक में आगे कहा गया कि इस साल शहरों और कस्बों में 120 लाख नए रोजगार सृजित हुए हैं, लेकिन रोजगार पर भारी दबाव है। हमें रोजगार की स्थिरता को मजबूत करना चाहिए और जीवन की बुनियादी गारंटी सुनिश्चित करनी चाहिए। 

(साभार,चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version