Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी राष्ट्रपति ने पूर्वी चीन के आनहुई प्रांत का किया निरीक्षण

October 18, 2024

चीनी राष्ट्रपति ने पूर्वी चीन के आनहुई प्रांत का किया निरीक्षण

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हाल ही में पूर्वी चीन के आनहुई प्रांत का निरीक्षण किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि आनहुई प्रांत को नई विकास अवधारणा को लागू करना चाहिए और चीनी आधुनिकीकरण में आनहुई अध्याय जोड़ने के लिए कई राष्ट्रीय विकास रणनीतियों के अभिसरण का लाभ उठाना चाहिए।

17 से 18 अक्टूबर तक, शी चिनफिंग ने प्राचीन सांस्कृतिक क्षेत्र और वैज्ञानिक और तकनीकी सृजन पार्क का दौरा करने के लिए आनछिंग और हफ़ेई शहरों का दौरा किया। आनछिंग शहर के केंद्र में एक प्राचीन सांस्कृतिक सड़क, ल्योछी स्ट्रीट में, शी चिनफिंग ने इसके इतिहास और परंपरा के संरक्षण के बारे में जाना। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ानी चाहिए, चीनी राष्ट्र की उत्कृष्ट पारंपरिक संस्कृति को संरक्षित करना चाहिए और सामाजिक शासन के सांस्कृतिक आधार को मजबूत करना चाहिए।

हफ़ेई शहर में पिनहु वैज्ञानिक शहर की अपनी यात्रा के दौरान, शी चिनफिंग ने आनहुई प्रांत में महत्वपूर्ण वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार उपलब्धियों की एक प्रदर्शनी देखी और साइट पर वैज्ञानिकों, तकनीशियनों और उद्यमियों से बात की। 

उन्होंने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी चीनी आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए अग्रिम पंक्ति हैं। उच्च तकनीक दूसरों से मांग करने से नहीं आ सकती। हमें जल्द से जल्द उच्च स्तरीय वैज्ञानिक और तकनीकी आत्मनिर्भरता हासिल करनी चाहिए। 

18 अक्टूबर की सुबह, सीपीसी आनहुई समिति और आनहुई प्रांतीय सरकार की कार्य रिपोर्ट सुनने के बाद, शी ने कहा कि हमें वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार और व्यापार विकास को गति देनी चाहिए, साथ ही सुधार और उच्च स्तरीय खुलेपन को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने शहरी और ग्रामीण विकास और संस्कृति और पर्यटन के समन्वित विकास को मिलाकर एक नई स्थिति बनाने पर भी चर्चा की। 

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें