Site icon Dainik Savera Times

रूसी विमान दुर्घटना पर चीनी राष्ट्रपति ने पुतिन को संवेदना संदेश भेजा

24 जुलाई को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अमूर ओब्लास्ट में हुए रूसी यात्री विमान दुर्घटना में हुई भारी जनहानि पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को संवेदना संदेश भेजा। अपने संदेश में, शी चिनफिंग ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “चीनी सरकार और जनता की ओर से मैं पीड़ितों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और उनके परिवारों के प्रति सदिच्छापूर्ण सहानुभूति व्यक्त करना चाहता हूँ।”

रूसी बचाव एजेंसियों और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रूस की अंगारा एयरलाइंस द्वारा संचालित एक AN-24 यात्री विमान 24 जुलाई को टिंडा के बाहरी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। रूस टुडे समाचार एजेंसी ने पुष्टि की है कि विमान में सवार सभी 43 यात्रियों और 6 चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई है।

रूस के खाबरोवस्क स्थित चीनी महावाणिज्य दूतावास के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान में एक चीनी नागरिक भी सवार था।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version