Site icon Dainik Savera Times

चीनी राष्ट्रपति के विशेष दूत ने चिली के राष्ट्रपति पद के सत्ता हस्तांतरण समारोह में भाग लिया

China News

China News

चिली सरकार के निमंत्रण पर, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के विशेष दूत और चीनी आवास एवं शहरी-ग्रामीण विकास मंत्री नी होंग ने स्थानीय समयानुसार 11 मार्च को चिली के वालपाराईसो शहर में आयोजित राष्ट्रपति पद के सत्ता हस्तांतरण समारोह में भाग लिया। 10 मार्च को, उन्होंने राजधानी सैंटियागो में चिली के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जोस एंटोनियो कास्ट रिस्ट और निवर्तमान राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक से अलग-अलग मुलाकात की।

नी होंग ने कास्ट को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की शुभकामनाएं और बधाई दी और कहा कि चीन चिली की नई सरकार के साथ पारंपरिक मित्रता को जारी रखने और चीन-चिली व्यापक रणनीतिक साझेदारी के गहन विकास को बढ़ावा देने को तैयार है। कास्ट ने सत्ता हस्तांतरण समारोह में भाग लेने के लिए चिली में एक विशेष दूत भेजने के लिए राष्ट्रपति शी चिनफिंग का आभार व्यक्त किया और नी होंग के माध्यम से राष्ट्रपति शी चिनफिंग को अपनी शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की। उन्होंने कहा कि चीन के साथ संबंध विकसित करना और एक-चीन सिद्धांत का पालन करना चिली की राष्ट्रीय नीति है, और नई सरकार इस राजनयिक परंपरा को जारी रखेगी। चिली चीन के साथ संबंधों को बहुत महत्व देता है और व्यापार, निवेश, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, आवास निर्माण, स्वास्थ्य और रोग निवारण एवं नियंत्रण के क्षेत्र में चीन के साथ आदान-प्रदान और सहयोग को मजबूत करने के लिए तत्पर है।

नी होंग ने बोरिक को राष्ट्रपति शी चिनफिंग की ओर से हार्दिक अभिवादन दिया और उनके कार्यकाल के दौरान चीन-चिली संबंधों के विकास को बढ़ावा देने में बोरिक के सकारात्मक योगदान की सराहना की। बोरिक ने नी होंग से राष्ट्रपति शी चिनफिंग को अपना हार्दिक अभिवादन देने को कहा। उन्होंने कहा कि चीन चिली का एक महत्वपूर्ण साझेदार है और उन्हें द्विपक्षीय संबंध और बेहतर होने की उम्मीद है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version