Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी राष्ट्रपति ने सुधार और विकास के लिए उच्च मानक खुलेपन को बढ़ावा देने पर जोर दिया

October 21, 2024

चीनी राष्ट्रपति ने सुधार और विकास के लिए उच्च मानक खुलेपन को बढ़ावा देने पर जोर दिया

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हाल ही में राष्ट्र-स्तरीय आर्थिक और तकनीकी विकास क्षेत्रों के कार्य पर एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के विकास क्षेत्रों का निर्माण देश में सुधार और खुलेपन को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण उपाय है।

शी ने कहा कि पिछले 40 वर्षों में, राष्ट्र-स्तरीय आर्थिक और तकनीकी विकास क्षेत्र खुलेपन का विस्तार करने, सुधार और नवाचार को गहरा करने, कड़ी मेहनत करने और आगे बढ़ने में संलग्न हैं, और एक नई खुली आर्थिक प्रणाली, समन्वित क्षेत्रीय विकास और उच्च गुणवत्तापूर्ण औद्योगिक विकास में सकारात्मक योगदान दिया है।

उन्होंने आग्रह किया कि सीपीसी के समग्र नेतृत्व को कायम रखते हुए चीनी शैली के आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करें, लगातार नवीन जीवन शक्ति और अंतर्जात शक्ति को प्रोत्साहित करें, नए विकास पैटर्न के निर्माण में सक्रिय रूप से भाग लें, उच्च स्तरीय खुलेपन के साथ गहन सुधार और उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा दें।

इसके अलावा, शी चिनफिंग ने यह भी कहा कि देश में उच्च-स्तरीय खुलापन प्रणाली और तंत्र को और बेहतर बनाना चाहिए, “बेल्ट एंड रोड” के उच्च-गुणवत्ता वाले संयुक्त निर्माण में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग का विस्तार करना चाहिए, निवेश प्रोत्साहन के तरीकों को नया करना चाहिए और
“चीन में निवेश” ब्रांड के निर्माण में मदद करनी चाहिए। साथ ही, उन्नत विनिर्माण की औद्योगिक नींव को समेकित और सुधारना, उच्च-स्तरीय, हरित और डिजिटल उद्योगों को बढ़ावा देना, डिजिटल उद्योग और भविष्य के उद्योग बनाना, तथा स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार नई उत्पादकता विकसित करना भी आवश्यक है।

बता दें कि राष्ट्र-स्तरीय आर्थिक और तकनीकी विकास क्षेत्रों की 40वीं वर्षगांठ संगोष्ठी 20 अक्तूबर को थ्येनचिन शहर में आयोजित की गई, जिसमें चीनी उप प्रधानमंत्री ह लीफ़ंग ने राष्ट्रपति शी का उपरोक्त महत्वपूर्ण निर्देश सुनाया। चीनी वाणिज्य मंत्रालय, उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय, थ्येनचिंग शहर, च्यांगसू प्रांत, आनह्वेई प्रांत, क्वांगशी च्वांग जातीय स्वायत्त प्रदेश और आंशिक राष्ट्र-स्तरीय आर्थिक और तकनीक विकास क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने क्रमशः भाषण दिये।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें