Site icon Dainik Savera Times

चीनी राष्ट्रपति शी ने लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई देशों के समुदाय के 10वें शिखर सम्मेलन को बधाई दी

Chinese President Xi Congratulates

Chinese President Xi Congratulates

इंटरनेशनल डेस्क: लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई देशों के समुदाय(सीईएलएसी) का 10वां शिखर सम्मेलन 21 मार्च को घूर्णन अध्यक्ष देश कोलंबिया में आयोजित हुआ। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इस शिखर सम्मेलन को बधाई संदेश भेजा।

शी ने कहा कि पिछले साल मई में चीन-सीईएलएसी मंच का चौथा मंत्रिस्तरीय सम्मेलन पेइचिंग में सफलता से आयोजित हुआ। मैंने उद्घाटन समारोह में भाग लिया और दोनों पक्षों द्वारा हाथ में हाथ डालकर एकता ,विकास ,सभ्यता ,शांति और जन संपर्क पांच बड़ी परियोजनाएं शुरू करने की घोषणा की गयी। एक साल में दोनों पक्षों ने घनिष्ठ सहयोग कर उन पांच बड़ी परियोजनाओं को निरंतर आगे बढ़ाया ,जिससे दोनों पक्षों के जनता को ठोस कल्याण मिले।

शी ने बल दिया कि चीन हमेशा लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई देशों का अच्छा दोस्त और अच्छा साझेदार बना रहेगा। चीन लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई देशों द्वारा अपनी प्रभुसत्ता ,सुरक्षा और विकास के हितों की सुरक्षा करने का समर्थन करता है। साथ ही लैटिन अमेरिका के साथ संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय न्याय व निष्पक्षता की रक्षा करने और चीन-लैटिन अमेरिका साझे भविष्य वाले समुदाय का नया अध्याय जोड़ने को तैयार है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version