चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने, राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थायी समिति के निर्णय के अनुसार, विदेशी देशों में निम्नलिखित राजदूतों की नियुक्ति और उन्हें हटाया है:
I छेन छुआनडोंग को जॉर्डन के हाशमाइट साम्राज्य में चीन लोक गणराज्य के असाधारण और पूर्णाधिकारी राजदूत के पद से हटाया गया है;
क्वो वेई को जॉर्डन के हाशमाइट साम्राज्य में चीन लोक गणराज्य के असाधारण और पूर्णाधिकारी राजदूत के पद पर नियुक्त किया गया है।
II येन वेनबिन को मोल्दोवा गणराज्य में चीन लोक गणराज्य के असाधारण और पूर्णाधिकारी राजदूत के पद से हटाया गया है;
डोंग चिहुआ (महिला) को मोल्दोवा गणराज्य में चीन लोक गणराज्य के असाधारण और पूर्णाधिकारी राजदूत के पद पर नियुक्त किया गया है।
III. छेन शी को निकारागुआ गणराज्य में चीन लोक गणराज्य के असाधारण एवं पूर्णाधिकारी राजदूत के पद से हटाया गया है;
छ्यू यूहुई को निकारागुआ गणराज्य में चीन लोक गणराज्य के असाधारण एवं पूर्णाधिकारी राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।
ये भी पढ़ें- Gold-Silver ETF Valuation: 1 अप्रैल 2026 से बदल जायेंगे ये नियम, SEBI का बड़ा फैसला
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)