Site icon Dainik Savera Times

चीनी प्रधानमंत्री Li Keqiang ने सियोल में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति Yoon Seok-yeul से की मुलाकात

बीजिंग : चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने कहा कि चीन और दक्षिण कोरिया के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना से अब तक के 30 से अधिक वर्षों में दोनों देश हमेशा आपसी सम्मान, खुलापन और समावेशिता, आपसी लाभ वाले समान जीत का पालन करते हैं। द्विपक्षीय संबंध तेजी से विकसित किए जा रहे हैं, आर्थिक और व्यापारिक सहयोग में बड़ी उपलब्धियां हासिल हुईं हैं।

चीन को आशा है कि दक्षिण कोरिया चीन के साथ मिलकर दोनों देशों के बीच मित्रता और आपसी विश्वास की सामान्य दिशा को समझेगा, एक-दूसरे के मूल हितों और प्रमुख चिंताओं का सम्मान करेगा, व्यावहारिक सहयोग को मजबूत करेगा, आर्थिक और व्यापार मुद्दों के राजनीतिकरण का विरोध करेगा, ताकि चीन और दक्षिण कोरिया के बीच संबंधों का स्थिरता और दृढ़ता विकास किया जा सके।

यूं सोक-यूल ने कहा कि दक्षिण कोरिया एक चीन सिद्धांत का पालन करता है और हमेशा की तरह दक्षिण कोरिया-चीन संबंधों का विकास करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है। दक्षिण कोरिया चीन के साथ वार्ता और सहयोग को मजबूत कर समान हितों का विस्तार करना चाहता है, ताकि द्विपक्षीय संबंधों का आगे विकास किया जा सके।

Exit mobile version