Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी प्रधान मंत्री ने घरेलू आर्थिक वृहद चक्र की मजबूती पर बल दिया

May 16, 2025

चीनी प्रधान मंत्री ने घरेलू आर्थिक वृहद चक्र की मजबूती पर बल दिया

चीनी राज्य परिषद ने 15 मई को घरेलू आर्थिक वृहद चक्र की मजबूती पर कार्य बैठक बुलायी। चीनी प्रधान मंत्री ली छ्यांग ने बल दिया कि वर्तमान आर्थिक स्थिति को गहनता से समझ कर घरेलू वृहद चक्र को विकास की मूल रणनीति अपनाते हुए, घरेलू वृहद चक्र की आंतरिक स्थिरता और दीर्घकालिक वृद्धि से अंतर्राष्ट्रीय चक्र की अस्थिरता से निपटना चाहिए ताकि चीनी अर्थव्यवस्था दीर्घकाल तक स्थिरता से आगे बढ़े और गुणवत्ता विकास पूरा किया जाए।

 ली छ्यांग ने कहा कि घरेलू मांग की प्रधानता और आंतरिक चक्र बड़े देश की अर्थव्यवस्था का विशिष्ट लाभ है। हमें घरेलू वृहद चक्र को अधिक महत्वपूर्ण स्थान पर रखकर समन्वित रूप से घरेलू मांग के विस्तार की रणनीति और सप्लाई पक्ष का ढांचागत सुधार लागू करना चाहिए।

उन्होंने चार पहलुओं में घरेलू वृहद चक्र के निर्माण की मांग की। पहला, संसाधन का उच्च कुशलता से आवंटन करते हुए स्थानीय संरक्षण तथा बाजार का बंटवारा दूर कर राष्ट्रीय एकतापूर्ण बाजार निर्माण को गति दी जाए। दूसरा, वैज्ञानिक व तकनीकी और व्यावसायिक सृजन का गहन मिश्रण किया जाए। तीसरा, व्यावसायिक चेन और सप्लाई चेन को संपूर्ण बनाया जाए। चौथा, सप्लाई और मांग का गतिशील संतुलन पूरा किया जाए।

बैठक में उन्होंने लक्षित रूप से विदेश व्यापार उद्यमों को मदद देने, रोजगार स्थिर करने की पूरी कोशिश करने, उपभोग प्रोत्साहित करने का भी उल्लेख किया।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)    

ये भी पढ़ें: भारत और चीन में एयर कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा, इंडिगो ने कोलकाता-शंघाई के बीच नॉन-स्टॉप उड़ान की शुरू

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें