Site icon Dainik Savera Times

2022 में चीनी प्रोक्यूरेटर रियल ने न्यायिक सहायता बढ़ाई

चीनी सुप्रीम पीपुल्स प्रोक्यूरेटर रियल से मिली खबर के अनुसार 2022 में चीनी प्रोक्यूरेटो रियल ने न्यायिक सहायता की शक्ति को बढ़ाना जारी रखा और मुकदमों से संकट में फंसे ग्रामीण परिवारों को हर संभव सहायता दी। पिछले साल कुल 82 हजार लोगों को 84 करोड़ युआन की सहायता दी गयी, जो 2021 की तुलना में क्रमशः 72.2 फीसदी और 36.9 फीसदी ज्यादा है।

हाल के वर्षों में, चीनी प्रोक्यूरेटो रियल लोगों के लिए प्रोक्यूरेटो रियल काम का पालन करता है, मुकदमा चलाने का समर्थन करने और न्यायिक सहायता करने के माध्यम से लोगों विशेष रूप से कमजोर वर्ग की तत्काल जरूरतों का प्रभावी ढंग से निपटारा करता है। चीनी सुप्रीम पीपुल्स प्रोक्यूरेटोरेट ने कई विभागों के साथ खाद्य कृषि उत्पादों और कृषि सामग्री की सुरक्षा को खतरे में डालने वाले अपराधियों को दंडित किया।

2022 में, चीनी प्रोक्यूरेटो रियल ने विशेष समूहों के अधिकारों और हितों की सुरक्षा को मजबूत किया, प्रवासी ग्रामीण मजदूरों के मजदूरी की मांग करने, विकलांग लोगों के अपने अधिकारों की रक्षा करने जैसे 89 हजार मुकदमों का समर्थन किया, पेंशन धोखाधड़ी पर विशेष अभियान चलाते हुए 9,447 लोगों पर मुकदमा चलाया।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version