Site icon Dainik Savera Times

चीनी रेड क्रॉस संघ ने तुर्किये और सीरिया को आपात मानवीय राहत प्रदान की

चीनी रेड क्रॉस संघ ने तुर्किये के रेड क्रेसेंट संघ और सीरिया के रेड क्रेसेंट संघ को अलग-अलग तौर पर 2 लाख अमेरिकी डॉलर आपात मानवीय राहत प्रदान करने का फैसला किया है, ताकि उनकी बचाव व राहत कार्रवाई को मदद दी जा सके।

6 फरवरी को तुर्किये और सीरिया में जबरदस्त भूकंप आया ,जिससे जान माल का भारी नुकसान हुआ है ।चीनी रेड क्रॉस संघ के अध्यक्ष चेन चु ने दोनों देशों के रेड क्रेंसेंट संघ को संवेदना संदेश भेजा ।चीनी रेड क्रॉस संघ आपदा की ताजा स्थिति पर नजर रखता रहेगा और जरूरत के मुताबिक और मानवीय राहत प्रदान करेगा ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

 

Exit mobile version