Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी प्रतिनिधि ने संयुक्त राष्ट्र को केंद्र में रखकर अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को बनाए रखने का आह्वान किया

June 27, 2025

चीनी प्रतिनिधि ने संयुक्त राष्ट्र को केंद्र में रखकर अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को बनाए रखने का आह्वान किया

संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि फू थ्सोंग ने 26 जून को संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर हस्ताक्षर की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित स्मारक बैठक में संयुक्त राष्ट्र को केंद्र में रखकर अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को बनाए रखने का आह्वान किया। 

फू थ्सोंग ने कहा कि 80 साल पहले, विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध ने एक बड़ी जीत हासिल की थी, और सैन फ्रांसिस्को संवैधानिक सम्मेलन ने सर्वसम्मति से संयुक्त राष्ट्र चार्टर को अपनाया था, जिसने बहुपक्षवाद की आधारशिला रखी, अंतर्राष्ट्रीय सम्बंधों के बुनियादी मानदंडों की स्थापना की, और मानव समाज को दिशा दिखाई। आज, 80 साल बाद, हम इतिहास से सीखने, भविष्य बनाने और चार्टर द्वारा उल्लिखित भव्य खाके को साकार करने का प्रयास करने के लिए यहां चार्टर की भावना की समीक्षा कर रहे हैं। 

फू थ्सोंग ने कहा कि हमें संयुक्त रूप से द्वितीय विश्व युद्ध की जीत के परिणामों की रक्षा करनी चाहिए, इतिहास को विकृत करने वाले किसी भी गलत शब्दों और कार्यों का विरोध करना चाहिए, संयुक्त राष्ट्र के साथ अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली को मजबूती से बनाए रखना चाहिए, अंतर्राष्ट्रीय कानून के आधार पर अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को बनाए रखना चाहिए और नियमों के आधार पर बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली को बनाए रखना चाहिए।

हमें चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों का संयुक्त रूप से पालन करना चाहिए, सभी देशों की संप्रभुता, स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करना चाहिए, एक आम, व्यापक, सहकारी और सतत् सुरक्षा अवधारणा को बनाए रखना चाहिए, विवादों के शांतिपूर्ण समाधान का पालन करना चाहिए और बल के प्रयोग या बल के खतरे का विरोध करना चाहिए। हमें संयुक्त रूप से सच्चे बहुपक्षवाद का अभ्यास करना चाहिए, अंतर्राष्ट्रीय मामलों में केंद्रीय भूमिका निभाने में संयुक्त राष्ट्र का समर्थन करना चाहिए, सतत् विकास के लिए संयुक्त राष्ट्र 2030 एजेंडा के कार्यान्वयन को बढ़ावा देना चाहिए और विभिन्न वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए एकजुट होकर सहयोग करना चाहिए।

फू थ्सोंग ने कहा कि चीन चार्टर पर हस्ताक्षर करने वाला पहला देश है। चीन व्यावहारिक कार्यों के साथ चार्टर के प्रति अपनी गंभीर प्रतिबद्धता को पूरा करना जारी रखेगा और विश्व शांति और विकास को बनाए रखने और मानव जाति के लिए साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें