Site icon Dainik Savera Times

चीनी प्रतिनिधि ने UN महासभा के अध्यक्ष पद की उम्मीदवार से सवाल पूछा

80वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों और सदस्य देशों के बीच संवाद 15 मई को आयोजित हुआ। इस मौके पर यूएन स्थित स्थाई उप चीनी प्रतिनिधि कंग शुआंग ने यूएन महासभा के अध्यक्ष पद की उम्मीदवार पूर्व जर्मन विदेश मंत्री अन्नालेना बैरबॉक से पूछा कि अगर आप अध्यक्ष बनीं, तो एकतरफावाद के प्रभाव का विरोध करने और यूएन की प्रतिष्ठा व स्थान की रक्षा करने में किस तरह महासभा का नेतृत्व करेंगी?

कंग श्वुआंग ने कहा कि अब एकतरफावाद और धौंस जमाने का व्यवहार सक्रिय होने लगा है। बहुपक्षवाद और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के सामने चुनौतियां मौजूद हैं। यूएन की भूमिका और स्थान केवल मजबूत किया जा सकता है, कमजोर नहीं। यूएन महासभा संयुक्त राष्ट्र संघ में सबसे अधिक प्रतिनिधि होने वाला चार्टर संगठन है। यूएन महासभा के अध्यक्ष की भारी जिम्मेदारी है। यह करने की आवश्यकता है कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर के लक्ष्य और सिद्धांत का पालन कर वस्तुगत और निष्पक्ष रूप से कर्तव्य निभाया जाए। ताकि सभी सदस्य देशों के साझा हितों की सेवा की जा सके, न कि कुछ देशों के निजी हितों की।

बहुपक्षवाद का पालन कर एकतरफावाद का विरोध किया जाए, ताकि सदस्य देशों की एकता बढ़ाने के साथ संतुलित रूप से यूएन के तीन स्तंभों का कार्य बढ़ सके। सदस्य देशों के नेतृत्व पर कायम रहते हुए खुले व पारदर्शी रहने से वार्ता और परामर्श बढ़ाया जाए, ताकि सहमति के आधार पर कार्य बढ़ सके, न कि विवादास्पद एजेंडा को आगे बढ़ाया जाए। यूएन में सुधार बढ़ाने से वैश्विक शासन प्रणाली को अधिक न्यायसंगत और उचित दिशा में बढ़ाया जाए, विकासशील देशों की चिंता के समाधान पर ध्यान दिया जाए और विकासशील देशों का प्रतिनिधित्व व आवाज़ बढ़ाने पर जोर दिया जाए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें: भारत और चीन में एयर कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा, इंडिगो ने कोलकाता-शंघाई के बीच नॉन-स्टॉप उड़ान की शुरू

Exit mobile version