Site icon Dainik Savera Times

चीनी बचाव दल तुर्किये पहुंचा

82 सदस्यों से गठित चीनी बचाव दल स्थानीय समयानुसार 8 फरवरी को सुबह साढ़े चार बजे तुर्किये के अदाना हवाई अड्डा पहुंचा। बचाव दल के सदस्य तीन ग्रुप में राहत करेंगे। तुर्किये पहुंचने के बाद चीनी बचाव दल ने शीघ्र ही राहत सामग्रियों के उतराई और ट्रांसशिपमेंट का काम शुरू किया। बचाव दल तुर्किये स्थित चीनी दूतावास, स्थानीय सरकार और संयुक्त राष्ट्र संघ के संबंधित संगठनों के साथ संपर्क करेगा, ताकि जल्द ही राहत मिशन शुरू हो सके। बताया जाता है कि चीनी बचाव दल संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रमाणित अंतर्राष्ट्रीय भारी-भरकम शहर का बचाव दल है। 82 सदस्य पेइचिंग के आग बचाव दल, चीनी भूकंप आपातकालीन बचाव केंद्र और आपातकालीन जनरल अस्पताल से आते हैं। उनके साथ 21 टन की राहत सामग्री और चार बचाव कुत्ते भी तुर्किये पहुंचे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version