Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

“आधुनिकीकरण के प्रश्न” का चीनी समाधान

March 17, 2023

“आधुनिकीकरण के प्रश्न” का चीनी समाधान

15 मार्च को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने राजधानी पेइचिंग में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और दुनिया के राजनीतिक दलों के बीच उच्चस्तरीय संवाद में भाग लिया। इस मौके पर शी चिनफिंग ने व्यवस्थित रूप से चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की आधुनिकीकरण की राह की खोज की समझ को उजागर किया और “आधुनिकीकरण के प्रश्नों” की एक श्रृंखला का जवाब दिया। उन्होंने पहली बार एक वैश्विक सभ्यता पहल का प्रस्ताव दिया, जो विश्व आधुनिकीकरण की प्रक्रिया को बढ़ावा देने और मानव सभ्यता की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए चीनी समाधान प्रदान किया है।

“आधुनिकीकरण के प्रश्न” का उत्तर कैसे दें? शी चिनफिंग ने पांच प्रस्ताव रखें: हमें लोगों की सर्वोच्चता की अवधारणा का पालन करना चाहिए।हमें स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता के सिद्धांत को बनाए रखना चाहिए और आधुनिकीकरण के रास्तों की विविधता की खोज करनी चाहिए।आधुनिकीकरण की प्रक्रिया की निरंतरता को बनाए रखने के लिए नवाचार की भावना स्थापित करनी चाहिए। हमें आधुनिकीकरण उपलब्धियों की समावेशिता को बढ़ाना चाहिए।आधुनिकीकरण नेतृत्व की दृढ़ता सुनिश्चित करने के लिए हमें आगे संघर्ष करना चाहिए।ये व्यापक और व्यवस्थित व्याख्याएं मानव जाति के लिए आधुनिकीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की दिशा की ओर इशारा करती हैं।

जब कोई देश आधुनिकीकरण की ओर बढ़ता है, तो उसे न केवल आधुनिकीकरण के सामान्य नियमों का पालन करना चाहिए, बल्कि अपनी राष्ट्रीय परिस्थितियों और विशेषताओं के आधार पर भी बनाना चाहिए। साथ ही अवसरों को साझा करने और एक साथ भविष्य बनाने पर जोर देना चाहिए।चीनी कम्युनिस्ट पार्टी इसकी वकालत करती है और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में चीनी शैली वाला आधुनिकीकरण भी इसी तरह से साकार किया जाएगा।

इस उच्च स्तरीय संवाद बैठक में शी चिनफिंग ने एक बार फिर चीनी शैली के आधुनिकीकरण के महत्व को दुनिया के लिए उजागर किया। उन्होंने जोर दिया कि चीन “चीनी शैली के आधुनिकीकरण में नई उपलब्धियों से विश्व विकास के लिए नए अवसर प्रदान करने का प्रयास करेगा, मानव जाति के लिए नई वृद्धि प्रदान करेगा।आधुनिकीकरण के मार्ग की खोज करने के लिए मानव समाज के आधुनिकीकरण में योगदान करेगा और सैद्धांतिक और व्यावहारिक नवाचारों में नए योगदान देगा। उनकी बातों ने पूरी तरह से प्रदर्शित किया कि चीन का आधुनिकीकरण विश्व शांति बल का विकास और अंतर्राष्ट्रीय न्याय बल का विकास है।

आधुनिकीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ावा देने में मानव जाति द्वारा निर्मित विभिन्न सभ्यताओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस उच्चस्तरीय संवाद बैठक में सीपीसी की केंद्रीय कमेटी के महासचिव शी चिनफिंग ने पहली बार वैश्विक सभ्यता पहल को पेश किया। उन्होंने विश्व सभ्यताओं की विविधता का सम्मान करने, सभी मानव जाति के सामान्य मूल्यों को बढ़ावा देने, विरासत को महत्व देने के लिए अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सहयोग को मजबूत करने का आह्वान किया।अंतर्राष्ट्रीय जनमत का मानना ​​है कि वैश्विक सभ्यता पहल मानव साझे भाग्य वाले समुदाय, वैश्विक विकास पहल, वैश्विक सुरक्षा पहल की अवधारणा के बाद चीन द्वारा दुनिया को योगदान देने वाली एक अहम अवधारणा है। 

सभ्यताओं की समानता, आपसी सीख, संवाद और सहिष्णुता का पालन करें, शांति, विकास, निष्पक्षता, न्याय, लोकतंत्र और स्वतंत्रता जैसे सभी मानव जाति के सामान्य मूल्यों को बढ़ावा दें और विभिन्न देशों के इतिहास के ऐतिहासिक मूल्यों का पूरी तरह से दोहन करें…ये प्रस्ताव विश्व सभ्यता के संतुलित, सकारात्मक, सकारात्मक और परोपकारी दिशा में विकसित करने में मदद करेंगे और मनुष्य के सामने आई कई समस्याओं को हल करने में भी मदद दे सकेंगी।

शी चिनफिंग ने कहा कि वैश्विक सभ्यता संवाद और सहयोग नेटवर्क की स्थापना विभिन्न देशों के लिए सभ्यताओं के आदान-प्रदान और आपसी सीखने को एक नया मंच प्रदान करेगा।चीनी कम्युनिस्ट पार्टी हमेशा विभिन्न सभ्यताओं के बीच आदान-प्रदान और आपसी सीखने को बढ़ावा देती है और सभी देशों के लोगों के बीच आपसी समझ और दोस्ती को बढ़ावा देती है। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने अपना जवाब दिया है।भविष्य में चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने की प्रक्रिया में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी उच्चगुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देने, अंतरराष्ट्रीय निष्पक्षता और न्याय को बनाए रखने, सभ्यताओं के बीच आदान-प्रदान और आपसी सीखने को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध होगी।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें