Site icon Dainik Savera Times

चीन के विशेष दूत करेंगे कंबोडिया-थाईलैंड का दौरा, शांति बहाली पर रहेगा जोर

Chinese Special Envoy to Visit Cambodia and Thailand,mbodia and Thailand

Chinese Special Envoy to Visit Cambodia and Thailand,mbodia and Thailand

इंटरनेशनल डेस्क: 17 दिसंबर को चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस तथ्य पर पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर दिया कि विदेश मंत्रालय के एशियाई मामलों के विशेष दूत एक बार फिर मध्यस्थता के उद्देश्य से कंबोडिया और थाईलैंड की यात्रा करेंगे।

प्रश्न के अनुसार, प्राप्त सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्रालय के एशियाई मामलों के विशेष दूत 18 दिसंबर को कंबोडिया-थाईलैंड सीमा संघर्ष के समाधान के लिए पुनः कंबोडिया और थाईलैंड का दौरा करेंगे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रवक्ता ने कहा कि कंबोडिया और थाईलैंड, दोनों ही चीन के मैत्रीपूर्ण पड़ोसी और साझेदार देश हैं। चीन वर्तमान सीमा तनाव को अत्यंत गंभीरता से लेता है और सदैव इस क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता बनाए रखने के लिए रचनात्मक भूमिका निभाता आया है।

प्रवक्ता ने बताया कि विदेश मंत्रालय के एशियाई मामलों के विशेष दूत 18 दिसंबर को पुनः कंबोडिया और थाईलैंड की यात्रा करेंगे, जहाँ वे दोनों पक्षों के बीच संवाद और पारस्परिक समझ को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। चीन आशा करता है कि इस यात्रा के माध्यम से दोनों देशों के बीच शीघ्र ही शांति बहाल होगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version