Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल को मिली बधाई

March 9, 2026

चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल को मिली बधाई

चीनी पैरालंपिक खिलाड़ी छाई च्यायुन ने 7 मार्च को इटली में 14वें शीतकालीन पैरालंपिक में चीनी प्रतिनिधिमंडल का पहला स्वर्ण पदक जीता। इसके लिए चीनी स्टेट कौंसुलर और राज्य परिषद की विकलांग कार्य समिति की प्रमुख शन यीछिन ने सीपीसी की केंद्रीय समिति और राज्य परिषद की ओर से चीनी प्रतिनिधिमंडल को बधाई दी।

बधाई पत्र में कहा गया है कि खिलाड़ी छाई च्यायुन ने 14वें शीतकालीन पैरालंपिक में चीनी प्रतिनिधिमंडल का पहला स्वर्ण पदक जीता। इससे खुद को बेहतर बनाने, मेहनत करने और उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने की भावना दिखाई गई। आपने देश और लोगों के लिए सम्मान जीता। मैं सीपीसी की केंद्रीय समिति और राज्य परिषद की ओर से विजेता और चीनी प्रतिनिधिमंडल को बधाई देती हूं।

आशा है कि चीनी प्रतिनिधिमंडल महासचिव शी चिनफिंग के विकलांगों और विकलांग कार्य पर अहम निर्देश के अनुसार चीनी राष्ट्र की खेल भावना, पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक की भावना और पैरालंपिक की भावना का विकास कर बेहतरीन नतीजों के लिए कोशिश करेगा, ताकि मज़बूत देश का निर्माण और चीनी शैली का आधुनिकीकरण बढ़ाने में योगदान किया जा सके। चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल को सभी प्रतियोगिता कार्य सफलतापूर्वक पूरा करने की शुभकामनाएं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें