Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी खेल प्रतिनिधि मंडल ने हांगचो एशियाड में 201 स्वर्ण पदक जीते

October 8, 2023

चीनी खेल प्रतिनिधि मंडल ने हांगचो एशियाड में 201 स्वर्ण पदक जीते

रविवार को हांगचो एशियाड का अंतिम दिन है । चीनी टीम ने कलात्मक तैराक की टीम फ्री में स्वर्ण पदक जीता । इस तरह इस एशियाड में चीनी खेल प्रतिनिधि मंडल ने अंत में 201 स्वर्ण ,111 रजत और 71 कांस्य पदक जीते ,जो एक नया रिकार्ड है । पदक तालिका में चीनी खेल प्रतिनिधि मंडल बड़ी बढ़त के साथ पहले स्थान पर रहा ,जबकि जापान और दक्षिण कोरिया दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे ।
7 अक्तूबर की स्पर्द्धा में चीनी महिला वॉलीबाल टीम फाइनल में जापानी टीम को 3-0 से हराकर खिताब बनाए रखने में सफल रही । यह नौवीं बार है कि चीनी महिला टीम ने एशियाड का स्वर्ण पदक हासिल किया ।
बैडमिंटन की पाँच व्यक्तिगत इवेंट्स में चीनी खिलाड़ियों ने महिला डबल ,मिश्रित डबल और पुरुष एकल में तीन स्वर्ण पदक प्राप्त किए ।
भारतीय खिलाड़ियों ने तीरंदाजी में पुरुष और महिला व्यक्तिगत इवेंट्स के दो स्वर्ण पदक जीते ।इस तरह तीरंदाजी की स्पर्द्धा में भारतीय टीम ने कुल 5 स्वर्ण पदक जीते ,जो परंपरागत शक्ति दक्षिण कोरिया को पीछे छोड़कर पहले स्थान पर रहा ।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें