Site icon Dainik Savera Times

हांगजो एशियाई पैरा खेलों में चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल ने कुल 214 स्वर्ण पदक जीते

28 अक्तूबर को हांगजो एशियाई पैरा खेलों का आखिरी प्रतियोगिता दिवस था। उस दिन कुल 46 स्वर्ण पदक दिए गए, और चीनी टीम ने उनमें से 18 जीते। चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल ने कुल 214 स्वर्ण पदक जीते, जो एशियाई पैरा खेलों की स्वर्ण पदक सूची में पहला स्थान पर है। ईरानी टीम और जापानी टीम क्रमशः 44 और 42 स्वर्ण के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
उस दिन आयोजित पिछली आठ प्रतियोगिताओं में शतरंज को छोड़कर चीनी टीम ने स्वर्ण पदक जीते। उस दिन ट्रैक और फील्ड प्रतियोगिता में कुल 15 स्वर्ण पदक दिये गए। चीनी टीम ने उनमें से 5 जीते और 46 स्वर्ण, 43 रजत और 33 कांस्य के रिकॉर्ड के साथ पहले स्थान पर रही। ईरान और भारत क्रमशः 21 स्वर्ण और 18 स्वर्ण के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version