Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऑकलैंड में चीनी वसंत त्योहार रिसेप्शन आयोजित, “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला” प्रचार वीडियो प्रसारित

February 6, 2026

ऑकलैंड में चीनी वसंत त्योहार रिसेप्शन आयोजित, “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला” प्रचार वीडियो प्रसारित

इंटरनेशनल डेस्क : स्थानीय समयानुसार 5 फरवरी को, न्यूज़ीलैंड के समुद्र तटीय शहर और सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में चीनी वाणिज्य दूतावास ने 2026 चीनी नववर्ष (स्प्रिंग फेस्टिवल) रिसेप्शन का आयोजन किया, इस मौके पर चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) द्वारा निर्मित “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला” का प्रचार वीडियो प्रसारित किया गया।

रिसेप्शन में विभिन्न क्षेत्रों से आए मेहमानों ने कहा कि चीनी नव वर्ष को विदेशों में तेजी से स्वीकार किया जा रहा है और इसका महत्व बढ़ रहा है, और वसंत महोत्सव दुनिया को इसी खूबसूरत मौसम के दौरान पूर्व से मिलने वाले गर्मजोशी भरे आशीर्वाद को महसूस करने का अवसर देता है।

ऑकलैंड में चीन के महावाणिज्यदूत छन शीच्ये ने सभी अतिथियों को चीनी नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और कहा कि आदान-प्रदान और सहयोग के माध्यम से चीन-न्यूजीलैंड संबंध गहरे और अधिक व्यावहारिक हो गए हैं, जिससे फलदायी परिणाम प्राप्त हुए हैं। वर्ष 2025 में, चीन और न्यूजीलैंड के बीच व्यापार 21.467 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया, जो वर्ष 2024 की तुलना में 6.4 प्रतिशत अधिक था। चीन लगातार 12 वर्षों से न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार, निर्यात बाजार और आयात का स्रोत रहा है। 

छन शीच्ये ने यह भी कहा कि वर्ष 2026 से चीन की “15वीं पंचवर्षीय योजना” (2026-2030) की शुरुआत हो रही है। चीन आर्थिक और सामाजिक विकास की अच्छी गति को बनाए रखेगा, और चीन-न्यूजीलैंड संबंधों में भी सहयोग और विकास की अपार संभावनाएं बढ़ेंगी। वह आशा करते हैं कि सभी लोग चीन-न्यूजीलैंड संबंधों के गहन विकास को बढ़ावा देने में नए ज्ञान का योगदान देंगे, सकारात्मक ऊर्जा जोड़ेंगे और नया अध्याय लिखेंगे। 

ये भी पढ़ें : बेलग्रेड:सीएमजी “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला प्रील्यूड” का सर्बिया सत्र कार्यक्रम आयोजित

इस मौके पर, न्यूजीलैंड-चीन मैत्री संघ के अध्यक्ष माइक डॉसन ने सीएमजी संवाददाता को दिए एक इन्टरव्यू में कहा कि न्यूजीलैंड और चीन के लोग इस त्योहार को एक साथ मनाते हैं, और यही चीन का अनूठा आकर्षण है। उन्हें चीन से बेहद लगाव है और उनका मानना है कि आज दुनिया चीन को पाकर बेहद भाग्यशाली है, क्योंकि चीनी मॉडल ठीक वही है जिसकी दुनिया को जरूरत है, और चीन का विकास पथ दुनिया भर के अन्य देशों के लिए मूल्यवान सबक प्रदान करता है। माइक डॉसन ने चीनी भाषा में अश्व वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। 

रिसेप्शन में सीएमजी “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला” का प्रचार वीडियो प्रसारित किया गया, जिसे अतिथियों की प्रशंसा मिली। इसके अलावा, चीनी प्राचीन वाद्ययंत्रों और गायकों की कई रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने चीनी संस्कृति के आकर्षण और आधुनिक एकीकरण की जीवंतता को प्रदर्शित किया। इसके साथ ही, न्यूजीलैंड वुशु अकादमी के प्रदर्शन में शक्ति और सुंदरता का अद्भुत संगम देखने को मिला, जो पारंपरिक मार्शल आर्ट की भावना को प्रदर्शित करता है। वहीं, ऑकलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के मानवरूपी रोबोट ने एक तकनीकी रूप से उन्नत नृत्य प्रस्तुत किया, जो पारंपरिक त्योहारों और भविष्य के नवाचार के बीच खूबसूरत मिलन का प्रतीक है। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें