Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी राज्य परिषद की बैठक में बर्फ और स्नो खेलों के उच्च गुणवत्ता वाले विकास की व्यवस्था की गई

October 26, 2024

चीनी राज्य परिषद की बैठक में बर्फ और स्नो खेलों के उच्च गुणवत्ता वाले विकास की व्यवस्था की गई

शुक्रवार को, चीनी राज्य परिषद का स्थाई मामला सम्मेलन आयोजित किया गया, प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने इसकी अध्यक्षता की। हाल के दिनों में राज्य परिषद के कुछ नेताओं ने वर्तमान आर्थिक स्थिति और सिलसिलेवार विकास नीतियों के कार्यान्वयन की जानकारी लेने के लिए देश के विभिन्न स्थलों का दौरा किया। बैठक में इसके बारे में विचार-विमर्श किया गया और संबंधित कार्यों का अनुसंधान किया गया।   

बैठक में बर्फ़ और स्नो खेलों के उच्च गुणवत्ता वाले विकास से बर्फ-स्नो अर्थव्यवस्था की जीवन शक्ति को प्रेरित करने संबंधी उपायों की व्यवस्था की गयी। बैठक में कहा गया कि हाल के वर्षों में, चीन में बर्फ-स्नो खेलों की लोकप्रियता में तेजी आई है, और बर्फ-स्नो पर्यटन और बर्फ-स्नो उद्योग फले-फूले हैं। बर्फ-स्नो खेल के व्यापक आधार का और विस्तार करना चाहिए, बड़े पैमाने पर बर्फ-स्नो खेल को व्यापक रूप से आयोजित करना चाहिए, युवा बर्फ-स्नो खेल के विकास को बढ़ावा देना चाहिए, बर्फ-स्नो खेल प्रतियोगिता के स्तर में सुधार करना चाहिए, बर्फ-स्नो प्रतिस्पर्धा प्रदर्शन उद्योग का विकास करना चाहिए, और देश भर में बर्फ़-स्नो खेलों की लोकप्रियता को बढ़ावा देना आवश्यक है।

बैठक में यह भी कहा गया कि बर्फ़-स्नो अर्थव्यवस्था की संपूर्ण उद्योग श्रृंखला के विकास स्तर में सुधार करना, स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार विभेदित और विशिष्ट बर्फ़-स्नो पर्यटन विकसित करना, उत्पाद की गुणवत्ता और औद्योगिक वर्धित मूल्य में लगातार सुधार करना आवश्यक है। इसके साथ ही, बर्फ़-स्नो स्थल सुविधाओं के निर्माण को मजबूत करना, सहायक सेवाओं के स्तर में सुधार करना, बर्फ़-स्नो उपभोक्ता उत्पादों को समृद्ध करना, बर्फ़-स्नो उपभोक्ता पर्यावरण को अनुकूलित करना, बर्फ़-स्नो मानक प्रणाली में सुधार करना और बर्फ़-स्नो अर्थव्यवस्था को नए विकास बिंदु के रूप में बढ़ाते रहना भी जरूरी है। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें