Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी राज्य परिषद ने “चीन (शिनच्यांग) मुक्त व्यापार पायलट क्षेत्र की समग्र योजना” जारी की

November 1, 2023

चीनी राज्य परिषद ने “चीन (शिनच्यांग) मुक्त व्यापार पायलट क्षेत्र की समग्र योजना” जारी की

31 अक्तूबर को चीनी राज्य परिषद ने “चीन (शिनच्यांग) मुक्त व्यापार पायलट क्षेत्र की समग्र योजना” जारी की।

समग्र योजना में कहा गया है कि शिनच्यांग पायलट मुक्त व्यापार क्षेत्र की स्थापना चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति और राज्य परिषद द्वारा लिया गया एक प्रमुख निर्णय है। यह नए युग में सुधार और खुलेपन को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक उपाय भी है। चीन के मध्य और पश्चिमी क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देने के लिए शिनच्यांग पायलट मुक्त व्यापार क्षेत्र को एक मॉडल बनाने का प्रयास किया जाना चाहिए। “बेल्ट एंड रोड” कोर क्षेत्र के निर्माण में सेवा प्रदान की जानी चाहिए और चीन को पश्चिम की ओर खोलने के लिए एशिया-यूरोप गोल्डन चैनल और ब्रिजहेड बनाने में मदद की जानी चाहिए। ताकि संयुक्त रूप से चीन-मध्य एशिया साझा भाग्य समुदाय के निर्माण में सकारात्मक योगदान दिया जा सके।

समग्र योजना में शिनच्यांग पायलट मुक्त व्यापार क्षेत्र को सुधार में अधिक स्वायत्तता दिए जाने, गहराई से विभेदित अन्वेषण किये जाने, शिनच्यांग की विशेषता और लाभप्रद उद्योगों की खेती और विस्तार किये जाने पर जोर दिया गया है। इसमें 25 पहलुओं में ठोस उपायों को स्पष्ट किया गया, जिसमें प्रथम श्रेणी का कारोबारी माहौल बनाना, व्यापार सुविधा के स्तर में सुधारना, पारंपरिक लाभप्रद उद्योगों का विस्तार करना, और पड़ोसी देशों के साथ आर्थिक और व्यापार सहयोग को मजबूत करना आदि शामिल है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें